{"_id":"c20ccb0216004e561d277ca195e7861a","slug":"clive-lloyd-says-team-india-is-in-good-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लाइव लॉयड बोले, टीम इंडिया में हैं उम्दा ऑलराउंड स्ट्रेंथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लाइव लॉयड बोले, टीम इंडिया में हैं उम्दा ऑलराउंड स्ट्रेंथ
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज मैच से पहले वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और वयनकर्ताओं के अध्यक्ष क्लाइव लायड ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
भारतीय टीम की तारीफ करते हुए लायड ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली टीम में शिखर धवन और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के फॉर्म में होने से उम्दा ऑलराउंड स्ट्रेंथ है। साथ ही लायड भारतीय गेंदबाजी में विविधता होने से भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
बकौल लायड, "भारतीय टीम मजबूत दिखाई दे रही है। भारतीय पेस गेंदबाजी काफी अच्छी है। भारत के पास आर अश्विन जैसे उम्दा स्पिनर हैं। ओवरऑल गेंदबाजी में अच्छी विविधता है।"
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि भारत के पास अच्छा ऑलराउंड स्ट्रेंथ है। भारत का मध्यक्रम वाकई अच्छा है। कोहली बेहतरीन हैं। धोनी किसी भी समय कुछ भी कर सकते हैं। भारत बेहतरीन ऑलराउंड टीम होने के साथ-साथ चैंपियन टीम भी है।"
आपको बता दें कि शुक्रवार को वाका में भारत का मुकाबला चौथे ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज है।
बड़े टूर्नामेंटों की टीम है भारत: हॉग
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं और उन्होंने धोनी के धुरंधरों को बड़े टूर्नामेंट की टीम करार दिया है।
सोमवार को पत्रकारों से एक सूक्ष्म बातचीत में हॉग ने कहा कि मुझे भारतीय टीम की फील्डिंग ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। फील्डरों की ओर से बनाया गया अतिरिक्त दबाव गेंदबाजों की मदद करता है।
उन्होंने कहा, "इसी वजह से मुझे लगता है कि भारतीय टीम खिताब की दावेदार बन गई है। वास्तव में यह बड़े टूर्नामेंटों की टीम है। धोनी की टीम अब अच्छी तरह व्यवस्थित हो गई है।"