{"_id":"9291b986-3334-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"clark-will-target-to-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लार्क को निशाने पर रखेगा द.अफ्रीका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्लार्क को निशाने पर रखेगा द.अफ्रीका
एडिलेड/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका एडिलेड में बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को निशाने पर रखेगा, जिन्होंने पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाया था। आस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी पांच विकेट पर 565 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी, जिसमें क्लार्क ने नाबाद 259 रन बनाए थे। यह मैच ड्रा रहा था। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उम्मीद जताई कि उनका गेंदबाजी आक्रमण एडिलेड ओवल में बेहतरीन खेल दिखाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने 48 साल से एडिलेड में टेस्ट मैच नहीं जीता है।
विज्ञापन
बकौल स्मिथ,‘ब्रिसबेन में हमने आस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने के लिए अच्छी गेंदबाजी नहीं की। उम्मीद है कि एडिलेड में हम अच्छी गेंदबाजी करेंगे। निश्चित तौर पर शॉर्ट पिच गेंदों को आजमाने की योजना है। आपको ओवर में दो शॉर्ट पिच गेंद करने का मौका मिलता है तो फिर उनका उपयोग क्यों नहीं किया जाए। हमें बहुत चुतराई से इनका इस्तेमाल करना होगा। क्लार्क ने बेहतरीन पारी खेली। यदि हम अधिक दबाव बना सकते है और उन्हें स्ट्राइक रोटेट नहीं करने देते हैं तो यह काफी अहम होगा।’
विज्ञापन