{"_id":"62779f8be930323f2d78f160","slug":"chris-gayle-said-he-did-not-get-the-respect-he-deserved-so-opted-out-of-ipl-2022-will-play-next-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chris Gayle: आईपीएल 2023 में वापसी करेंगे क्रिस गेल, इन दो टीमों के लिए जीतना चाहते हैं खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chris Gayle: आईपीएल 2023 में वापसी करेंगे क्रिस गेल, इन दो टीमों के लिए जीतना चाहते हैं खिताब
Sun, 08 May 2022 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 04:25 PM IST
सार
क्रिस गेल ने कहा है कि आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा था। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2022 में न खेलने का फैसला किया। अब उन्होंने आईपीएल 2023 में वापसी की बात कही है।
विज्ञापन
क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल
- फोटो : ट्विटर @lionsdenkxip
विस्तार
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल 2022 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में ही अपना नाम नहीं दिया था। इसके बाद यह तय हो गया कि यह दिग्गज अब कभी भी आईपीएल में खेलता नहीं दिखेगा। हालांकि, गेल ने अब तक अपने संन्यास का एलान नहीं किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी वो आईपीएल के 15वें सीजन में भी खेलेंगे पर ऐसा हुआ नहीं। अब गेल ने इस सीजन आईपीएल में शामिल न होने की वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल में उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जा रहा था, जिसके वो हकदार थे। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं डाला था। आईपीएल 2023 में गले वापसी करना चाहते हैं।
आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले गेल ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि पिछले दो सालों से आईपीएल में उनके साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल से दूरी बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगले सीजन से वो खेलते दिखेंगे।

अगले सीजन में वापसी करेंगे गेल
क्रिस गेल ने कहा "पिछले दो सालों से जिस तरह आईपीएल हुआ, मुझे लगा कि मेरे साथ सही व्यवहार नहीं हो रहा था। इसलिए मैंने सोचा कि ठीक है, आपको वह सम्मान नहीं मिलता है, जिसके आप हकदार हैं, जबकि आपने खेल के लिए और आईपीएल के लिए इतना कुछ किया है। इसलिए मैंने कहा ठीक है। बहुत हुआ अब मैं ड्राफ्ट में जाने की परेशानी नहीं उठाऊंगा। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। क्रिकेट के बाद हमेशा एक जिंदगी होगी, इसलिए मैं सामान्य चीजों के साथ सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहा हूं। अगले साल मैं वापसी कर रहा हूं, उनको मेरी जरूरत है"
गेल ने आगे कहा कि वो आईपीएल में तीन टीमों के लिए खेले हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स। वो आरसीबी या पंजाब के लिए खेलते हुए टूर्नामेंट जीतना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि आरसीबी के लिए खेलते समय उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए और आईपीएल में वहां ज्यादा सफल रहे। वहीं, पंजाब के लिए भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। उन्हें नई संभावनाएं तलाशना पसंद है और नई चुनौतियां भी पसंद आती हैं, इसलिए वो देख रहे हैं कि क्या होता है।
आईपीएल में शानदार है गेल का रिकॉर्ड
क्रिस गेल ने आईपीएल में 142 मैच खेले हैं 4965 रन बनाए हैं। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनका औसत 39.72 और स्ट्राइक रेट 148.96 का है। टी20 का सबसे बड़ा स्कोर भी गेल के नाम है, जो उन्होंने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए बनाया था। इस सीजन गेल ने नाबाद 175 रन बनाए थे।