Football: गोलकीपर ने 101 मीटर की दूरी से किया गोल, अकेले पूरी टीम को छकाया, देखें वीडियो
चिली लीग के एक मैच में गोलकीपर ने शानदार किक लगाई और पूरी टीम को छकाते हुए गोल कर दिया। इस गोल का वीडियो सभी को पसंद आ रहा है।
विस्तार
विपक्षी टीम के गोलकीपर ने गेंद को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। अब इस गोल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई फैंस और खेल के पंडितों का दावा है कि यह सबसे लंबी दूरी से किया गया गोल है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रिकेना ने यह गोल 101 मीटर की दूरी से किया है। इस मैच में केब्रेसल ने कोलो-कोलो को 3-1 से हराया।
👀 GOALKEEPER SCORES A GOAL 👀
— World Soccer Talk (@worldsoccertalk) March 21, 2023
Chilean team Cobresal scores a goal direct from a goalkick courtesy of goalie Leandro Requena pic.twitter.com/lVPndDXuon
फुटबॉल में सबसे लंबी दूरी से गोल करने का रिकॉर्ड फिलहाल टॉम किंग के नाम है। उन्होंने न्यूपोर्ट काउंटी के लिए खेलते हुए 96.01 मीटर की दूरी से गोल किया था। यह गोल 2021 में किया गया था। अब यह रिकॉर्ड टूट सकता है। चिली की फुटबॉल लीग के अधिकारी मैदान की वास्तविक लंबाई की जांच करेंगे और इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे लंबा गोल का दर्जा दिलाने की कोशिश करेंगे।
101 मीटर से कैसे हुआ गोल?
कोलो-कोलो की टीम केब्रेसल पर अटैक कर रही थी। गेंद केब्रेसल के गोल पोस्ट के पास थी और दोनों टीमों के अधिकतर खिलाड़ी भी केब्रेसल के हाफ में ही थे। कोलो-कोलो टीम का गोलकीपर भी अपने बॉक्स से बाहर था। रिकेना ने यह देख लिया था। ऐसे में गेंद जैसे ही उनके पास आई तो उन्होंने पूरी ताकत के साथ शॉट लगाया। हालांकि, गेंद अभी भी विपक्षी टीम के गोलकीपर को पार नहीं कर पाई थी और गोल होने की संभावना कम थी, लेकिन कोलो-कोलो का गोलकीपर गेंद के उछाल का सही अनुमान नहीं लगा पाया। इसी वजह से गेंद उसके थोड़ा आगे गिरकर उछली और उसके सिर के ऊपर से गोल पोस्ट की तरफ चली गई। कोलो-कोलो के गोलकीपर ने भागते हुए गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा और रिकेना को गोल मिल गया।