फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara boost for Saurashtra, Karnataka face Rajasthan

सौराष्ट्र-उत्तर प्रदेश मैच में पुजारा पर होगी निगाह

Mon, 14 Jan 2019 09:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara boost for Saurashtra, Karnataka face Rajasthan

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार टेस्ट श्रृंखला में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मंगलवार से यहां शुरू होने वाले रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल मैच में आकर्षण का केंद्र होंगे।

विज्ञापन


पुजारा ने इस महत्वपूर्ण मैच के लिये खुद को उपलब्ध रखा है जिससे सौराष्ट्र को काफी मजबूती मिली है। सौराष्ट्र की टीम ग्रुप ए में तीन जीत और पांच ड्रा के साथ अजेय रही। 
विज्ञापन


भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य बल्लेबाज पुजारा ने आस्ट्रेलिया में तीन शतक जड़कर नया इतिहास रचने में अहम भूमिका निभाई थी। 

सौराष्ट्र की टीम इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। उसने विदर्भ के खिलाफ पिछले मैच में पहली पारी में बढ़त हासिल की जिसमें उसके मुख्य तेज गेंदबाज और कप्तान जयदेव उनादकट ने 56 रन देकर छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा के अलावा सौराष्ट्र की निगाह शेल्डन जैकसन पर टिकी रहेगी जिन्होंने इस सत्र में अभी तक 613 रन बनाए हैं। हार्विक देसाई (538 रन) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 


गेंदबाजी विभाग में उनादकट और बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेन्द्रसिह जडेजा पर सौराष्ट्र का दारोमदार रहेगा।

उत्तर प्रदेश को घरेलू मैदान पर खेलने का लाभ मिलेगा। बल्लेबाजी में वह काफी हद तक रिंकू सिंह (803 रन) प्रियम गर्ग (740 रन) और अक्षदीप नाथ (709 रन) पर निर्भर है। टीम को सीनियर बल्लेबाज सुरेश रैना से भी महत्वपूर्ण मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। 

सौरभ कुमार, दीपक धापोला और अंकित राजपूत तीनों ने अब तक उत्तर प्रदेश की तरफ से अच्छी गेंदबाजी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed