IPL2018: CSK और RCB अपने होम ग्राउंड पर ही खेलेंगे मैच, अफवाह है या सच!
आईपीएल के सीजन-11 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैचो में बड़ा उलटफेर हो सकता है। इसका मतलब यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के अपने होम ग्राउंड में खेले जाने वाले मुकाबले को चेन्नई और बैंगलोर से कहीं बाहर शिफ्ट किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसक पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण दोनों टीमों के बीच होने वाले मैचों में परिवर्तन किया जा सकता है।
इस मामले में केरल क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी जयेश जॉर्ज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मैचों के इन बदलावों को लेकर पहले ही बातचीत शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'इस मसले को लेकर चेन्नई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के एस विश्वनाथन ने मुझसे बात की थी और बीसीसीआई-आईपीएल के वरिष्ठ अधिकारियों में से अमिताभ चौधरी और राजीव शुक्ला ने भी मुझसे बात की है। हमने आईपीएल के मैचों को तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में आयोजित कराने की इच्छा जताई है।'
वहीं, इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ के एस विश्वनाथन ने 'स्पोर्ट्स्टार' से बातचीत में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वेन्यू के बदलाव के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'मैं रविवार को मुंबई में इस संदर्भ में बातचीत हुई लेकिन उन्होंने केरल में मैच शिफ्ट को लेकर कोई बात नहीं बताई।' इसके अलावा बीसीसीाई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने जयेश जॉर्ज से मिलने के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने 'स्पोर्ट्स्टार' से बातचीत में कहा, 'इस संबंध में मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।'
बता दें कि हाई कोर्ट ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। इसके अलावा कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड का अभी तक गठन नहीं हुआ। जिसके चलते तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है।