फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Champions Trophy: Australia may face a shock, uncertainty about Pat Cummins fitness, ankle will be scanned

Champions Trophy: ऑस्ट्रेलिया को लग सकता है झटका, पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता, टखने का होगा स्कैन

Thu, 09 Jan 2025 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jan 2025 01:34 PM IST
सार

बेली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि कमिंस 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं। बेली ने कहा, 'पैट पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में भी सूजन है लिहाजा उनका स्कैन कराया जाएगा।'

विज्ञापन
Champions Trophy: Australia may face a shock, uncertainty about Pat Cummins fitness, ankle will be scanned
पैट कमिंस और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ICC

विस्तार

अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में इस समस्या से जूझते नजर आए, लेकिन भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में अपनी टीम को 3-1 से जीत दिलाई।
विज्ञापन

जॉर्ज बेली ने कही यह बात
बेली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि कमिंस 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं। उन्होंने ‘नाइन डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, 'अभी कुछ कह नहीं सकते। हमें इंतजार करना होगा और स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।' ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया है जिसमें कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तान हैं।

बेली ने कहा, 'पैट पितृत्व अवकाश पर हैं। उनके टखने में भी सूजन है लिहाजा उनका स्कैन कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।' तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं होने पर बेली ने कहा, 'वह काफी मेहनत कर रहे हैं और उनकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए वह समय पर फिट नहीं थे, लेकिन उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका ऑस्ट्रेलिया
चैंपियंस ट्रॉफी का यह नौवां संस्करण है। ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार इसकी विजेता रह चुकी है। कंगारुओं ने 2006 और 2009 में यह टूर्नामेंट जीता था। 2006 में उसने फाइनल में वेस्टइंडीज और 2009 में न्यूजीलैंड को हराया था। इस टीम को ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और अफगानिस्तान के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला 22 फरवरी को लाहौर में इंग्लैंड से है। वहीं, 25 फरवरी को टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। 28 फरवरी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अफगानिस्तान से लाहौर में भिड़ेगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका दौरा
वहीं, श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने स्पिन ट्रैक का ध्यान रखते हुए इस डिपार्टमेंट को मजबूत किया है। 21 साल के कूपर कोनोली को भी मौका दिया गया है। 16 सदस्यीय टीम में सात विशेषज्ञ और पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 29 जनवरी से खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टेस्ट की शुरुआत छह फरवरी से होगी। दो टेस्ट के बाद दोनों टीमें एकमात्र वनडे भी खेलेंगी। यह मुकाबला 13 फरवरी को खेला जाएगा।  

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), शॉन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कूपर कोनोली, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed