{"_id":"662f80ecba39ff60690471ff","slug":"champions-trophy-2025-matches-will-be-played-at-these-three-venues-in-pakistan-pcb-announces-india-ipl-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में इन तीन स्थानों पर खेले जाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच, पीसीबी ने किया एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में इन तीन स्थानों पर खेले जाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच, पीसीबी ने किया एलान
Mon, 29 Apr 2024 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:43 PM IST
सार
भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में भागीदारी की पुष्टि नहीं की है और ऐसी अटकलें हैं कि अगर टीम को यात्रा के लिए सरकारी मंजूरी नहीं मिलती है तो आईसीसी 'हाइब्रिड मॉडल' का उपयोग कर सकता है और भारत के मैचों को तटस्थ स्थान पर आयोजित कर सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान चयनकर्ता
- फोटो : PCB
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची, लाहौर और रावलपिंडी को वेन्यू के रूप में चुना है। पीसीबी ने इसका एलान टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल पर होने की तमाम अटकलों के बीच किया है। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट पिछली बार 2017 में इंग्लैंड में खेला गया था और तब पाकिस्तान ही चैंपियन बना था। उसने फाइनल में भारत को शिकस्त दी थी। इसके बाद इस टूर्नामेंट को बंद कर दिया था। अब 2025 के संस्करण से चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। इस टूर्नामेंट के अगले साल फरवरी-मार्च में आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हाइब्रिड मॉडल पर हो सकता है टूर्नामेंट
भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में भागीदारी की पुष्टि नहीं की है और ऐसी अटकलें हैं कि अगर टीम को यात्रा के लिए सरकारी मंजूरी नहीं मिलती है तो आईसीसी 'हाइब्रिड मॉडल' का उपयोग कर सकता है और भारत के मैचों को तटस्थ स्थान पर आयोजित कर सकता है। आईसीसी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी सदस्य देश को सरकारी नीति की अवहेलना करने के लिए नहीं कहेगा।

भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पीसीबी अध्यक्ष ने क्या कहा?
पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान में होने वाले मैचों का कार्यक्रम भेज दिया है। आईसीसी की सुरक्षा टीम आई और हमारी बहुत अच्छी बैठक हुई। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं को देखा और हम उनके साथ स्टेडियम को और बेहतर बनाने की योजनाओं को भी साझा करेंगे।'

पाकिस्तान की जिद
नकवी ने बताया, 'हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि हम पाकिस्तान में एक बहुत अच्छे टूर्नामेंट की मेजबानी करें।' पीसीबी इस बात पर अड़ा हुआ है कि भारत को इस टूर्नामेंट में खिलाने के लिए टूर्नामेंट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। पिछले साल एशिया कप में मेजबानी का 'हाइब्रिड मॉडल' इस्तेमाल किया गया था। बीसीसीआई सचिव जय शाह की अध्यक्षता वाली एशियाई क्रिकेट परिषद ने भारत के मैच समेत फाइनल श्रीलंका में आयोजित किए। हालांकि, टूर्नामेंट का आधिकारिक मेजबान पाकिस्तान ही था।

- फोटो : BCCI/PCB
'स्टेडियम की स्थिति ठीक नहीं'
नकवी ने यह भी स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के मामले में प्रस्तावित तीनों स्थानों की स्थिति मौजूदा समय में ठीक नहीं है। नकवी ने कहा, 'अगर आप गद्दाफी स्टेडियम को देखें तो फिलहाल यह स्टेडियम क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। यहां फुटबॉल हो सकता है, लेकिन क्रिकेट नहीं। हमें स्टेडियम में सुविधाओं में सुधार करने की जरूरत है। मैदानों में कुछ पुरानी समस्याएं हैं। कराची खराब स्थिति में है। इसलिए सात मई को हम अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के बीच बोली लगवाएंगे और स्टेडियम को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे।

'मैदानों को अप-ग्रेड करने की जरूरत'
नकवी ने कहा, 'हम पहले ही देर कर चुके हैं, लेकिन हमें ये अपग्रेड चार-पांच महीनों में करने की जरूरत है। यह एक बहुत कठिन परीक्षा होगी, लेकिन हम यह कर सकते हैं।' पाकिस्तान 1996 विश्व कप के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए कमर कस रहा है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना है। हालांकि, अभी इसकी मेजबानी पर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से भी इन खबरों को लेकर प्रतिक्रिया आई थी।