{"_id":"5946020e4f1c1b9f378b46de","slug":"champions-trophy-2017-mohammad-amir-is-fit-and-will-play-confirms-coach-mickey-arthur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ महामुकाबले में होगी इस पाक गेंदबाज की वापसी!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ महामुकाबले में होगी इस पाक गेंदबाज की वापसी!
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद आमिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह भारत के खिलाफ लंदन के ओवल मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में टीम में शामिल होंगे। पीठ में चोट के कारण आमिर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार और शनिवार को आमिर ओवल में प्रैक्टिस करते नजर आए। इसके बाद पाक टीम मैनेजमेंट ने इस बात की पुष्टी की आमिर पूरी तरह फिट हैं और वो फाइनल में भारत के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। कोच मिकी आर्थर ने भी इस बात की घोषणा मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। आर्थर ने कहा वह फिट है और फाइनल में खेलेगा।
विज्ञापन
इससे पहले आमिर ने एक समाचार एजेंसी से अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए कहा, मेरी फिटनेस में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें अब किसी तरह की तकलीफ महसूस नहीं हो रही है। मैंने नेट्स में गेंदबाजी की मेरे पास तैयारी के लिए एक दिन का समय और है। तब तक स्थिति में और सुधार हो जाएगा। भारत के खिलाफ फाइनल मैच को लेकर उत्साहित दिख रहे आमिर ने कहा, मैं इस बड़े मौके पर खेलना चाहता हूं।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ अंतिम लीग मैच में मोहम्मद आमिर ने आठवें विकेट के लिए कप्तान सरफराज के साथ 75 रनों की नाबाद साझेदारी कर पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाई थी। आमिर की जगह पर पाकिस्तान की तरफ से एक और बांए हाथ के गेंदबाज रुम्मान रईस को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने का मौका मिला था। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच अजहर महमूद रुम्मान के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं। आमिर की फिटनेस के बारे में अजहर महमूद ने कहा, वह पूरी तरह फिट है। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने का कल्चर लाना चाहते हैं।