सावधान रहें कोहली, 'विराट' उलटफेर के किंग हैं बंगाल टाइगर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंडिंग चैंपियन भारत की सेमीफाइनल में 15 जून को बांग्लादेश से भिड़ंत होगी। कागज पर देखने में दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर नजर आता है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें से 26 में टीम इंडिया और 5 में बांग्लादेश विजयी रही है जबकि एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। लेकिन 2015 विश्वकप के बाद से बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया है। क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बांग्लादेश ने अपने से ऊंची रैंक की टीमों को मात दी है। ऐसे में एक टीम के रूप में बांग्लादेश किसी भी अप्रत्याशित प्रदर्शन करके सबको चौंका सकती है। जैसा उसने सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए न्यूजीलैंड को मात दी। शाकिब अल हसन और मोहम्मदु्ल्लाह ने कीवी टीम के खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन किया।
आत्मविश्वास से लबरेज बांग्लादेश से एक बार फिर ऐसे प्रदर्शन की आशा की जा रही है। बांग्लादेश के पास भी टीम इंडिया को मात देकर पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने का ऐतिहासिक मौका है। आईए अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों पर नजर डालते हैं जिसमें बंगाल टाइगर ने भारतीय शेरों को लोहे के चने चबाने को मजबूर कर दिया।
2007 विश्वकप लीग मैच, 5 विकेट से दी मात
साल 2007 में वेस्टइंडीज में खेले गए विश्वकप के लीग मुकाबले में बांग्लादेश ने टीम इंडिया को मात देकर पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में धमाका किया था। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 191 रन पर ढेर हो गई थी। वर्तमान कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टीम इंडिया के खिलाफ कहर ढाते हुए 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने तमीम इकबाल(51), मुश्फिकर रहीम( नाबाद 56) और शाकिब अल हसन(53) के शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 48.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच में जीत हासिल करने वाले बांग्लादेश के चारों खिलाड़ी अभी भी टीम में हैं। चारों के जगह में 10 साल पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। चारों ही खिलाड़ी फॉर्म में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन की झलक दिखा चुके हैं।
2015 में उड़ा ले गया ता मुस्तफिजुुर रहमान का तूफान
2016 टी-20 विश्वकप: धोनी की चालाकी से बची थी लाज