फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   chaminda vaas named Sri Lanka fast bowling coach for West Indies tour

चामिंडा वास: कभी नाम सुनकर ही थर्राते थे बल्लेबाज, अब बने श्रीलंकाई टीम के बॉलिंग कोच

Fri, 19 Feb 2021 05:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Feb 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
chaminda vaas named Sri Lanka fast bowling coach for West Indies tour
चमिंडा वास - फोटो : social media

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को पूर्व महान तेज गेंदबाज चमिंडा वास को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह अब ऑस्ट्रेलिया के डेविड साकेर की जगह लेंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। बयान के मुताबिक, साकेर 2019 में श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजी कोच बने थे लेकिन उन्होंने गुरुवार को अपने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस पद को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि मार्च में श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। यहां उसे तीन टी-20, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने चमिंडा वास को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वन-डे छह टी-20 मैच खेले हैं। चमिंडा वास के नाम टेस्ट में 355 और वन-डे में 400 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच तीन मार्च से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा व तीसरा टी-20 क्रमशः पांच और सात मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद 10 मार्च से वन-डे सीरीज खेली जाएगी। दूसरा व तीसरा वन-डे क्रमशः 12 और 14 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद 21 मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दोनों टीमों के बीच टेस्ट 29 मार्च से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed