{"_id":"60b985908ebc3e8168091a6f","slug":"captain-kohli-has-earned-around-rs-229-crore-in-12-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्ब्स: 229 करोड़ की कमाई के साथ विराट कोहली 59वें नंबर पर, सूची में एकमात्र क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फोर्ब्स: 229 करोड़ की कमाई के साथ विराट कोहली 59वें नंबर पर, सूची में एकमात्र क्रिकेटर
Fri, 04 Jun 2021 07:28 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:28 AM IST
सार
- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के दिग्गज खिलाड़ी कॉनर मैकग्रेगर दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी
- पांचवें साल लगातार हासिल किया यह मुकाम, 32 करोड़ का इजाफा हुआ इस साल कोहली की कमाई में
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार पांचवें साल फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई करने वाले शीर्ष सौ खिलाड़ियों में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं। पिछले साल करीब 197 करोड़ रुपये (26 मिलियन डॉलर) के साथ 66वें स्थान पर रहने वाले कोहली इस बार सात पायदान की छलांग लगाकर 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी कमाई में करीब 32 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
बेंगलोर रॉयल चैंलेजर्स के भी कप्तान कोहली ने 12 महीनों में करीब 229 करोड़ रुपये (31.5 मिलियन डॉलर) कमाए है। इनमें से करीब 25 करोड़ रुपये (3.5 मिलियन डॉलर) वेतन से और करीब 204 करोड़ रुपये (28 मिलियन डॉलर) विज्ञापनों से मिले। कोहली 2019 में 189 करोड़ की कमाई के साथ 100वें स्थान पर थे।
विज्ञापन
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के दिग्गज खिलाड़ी कॉनर मैकग्रेगर करीब 1517 करोड़ रुपये (208 मिलियन) की कमाई के साथ दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 919 करोड़ (126 मिलियन) दूसरे और क्रिस्टियनो रोनाल्डो 875 करोड़ (120 मिलियन) तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
सिर्फ दो महिलाएं नाओमी और सेरेना शीर्ष 100 में
शीर्ष सौ में सिर्फ दो महिला खिलाड़ी नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स हैं। यह दोनों टेनिस से हैं। ओसाका 402 करोड़ रुपये (55.2 मिलियन) के साथ सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ी हैं।
वहीं पुरुष और महिलाओं में 15वें नंबर हैं। सेरेना 259 करोड़ रुपये (35.5 मिलियन) के साथ 44वें नंबर पर हैं। नोवाक जोकोविच 243 करोड़ रुपये (33.4 मिलियन) 52वें और राफेल नडाल 193 करोड़ रुपये (26.5 मिलियन) 92वें नंबर पर हैं। पिछली बार शीर्ष पर रहे रोजर फेडरर 612 करोड़ रुपये (84 मिलियन) सातवें स्थान पर खिसक गए हैं।