{"_id":"63b6b512c0cbfa495e444967","slug":"cameron-green-says-he-will-be-fully-fit-before-ipl-2023-to-bowl-and-bat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: मुंबई के लिए अच्छी खबर, 17.50 करोड़ में बिकने वाले ग्रीन बोले- आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट रहूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: मुंबई के लिए अच्छी खबर, 17.50 करोड़ में बिकने वाले ग्रीन बोले- आईपीएल के लिए पूरी तरह फिट रहूंगा
Thu, 05 Jan 2023 05:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:01 PM IST
सार
आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने कहा है कि वह पहले मैच से ही गेंद और बल्ले से कमाल करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे।
विज्ञापन
कैमरन ग्रीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अपनी फिटनेस से जुड़ी अफवाहों से परेशान हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। वहीं, ग्रीन ने खुद कहा है कि वह इस टूर्नामेंट के पहले मैच से ही गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट होंगे।
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान एनरिच नोर्त्जे की गेंद लगने से ग्रीन की उंगली टूट गई थी। इसके बाद कहा गया कि वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ग्रीन का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ये खबरें किस आधार पर आ रही हैं।

कैमरन ग्रीन को मिनी ऑक्शन में मुंबई की टीम ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे मंहेग खिलाड़ी बन गई। आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी सैम करन हैं, जिन्हें पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
अपने आईपीएल में गेंदबाजी न करने को लेकर ग्रीन ने कहा "नहीं, यह सही नहीं है। मैं काफी समय से इसके बारे में सुन रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया है। मैं शुरुआत से ही आईपीएल में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए 100 प्रतिशत उपलब्ध हूं। इसलिए मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया है।"
ग्रीन और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट में उंगली की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

चोट के बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट में ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी भी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टेस्ट जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई थी। अब तीसरे टेस्ट में भी कंगारू टीम मजबूत स्थित में है।
डॉक्टरों ने ग्रीन को सर्जरी कराने की सलाह दी है और उनके नौ फरवरी से शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट से पहले फिट होने की उम्मीद है। ग्रीन ने कहा कि उनकी नजर भारत में पहले टेस्ट पर है। ग्रीन ने कहा, "जाहिर तौर पर मेरी पहली प्राथमिकता टेस्ट सीरीज है जो पहले (आईपीएल से पहले) है। मुझे लगता है कि मैं और स्टार्की (स्टार्क) शायद पहला टेस्ट खेल पाएंगे, लेकिन जाहिर है कि हम खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देंगे।"

ग्रीन ने कहा कि आईपीएल नीलामी में मिली राशि से उनका ध्यान नहीं भटका है। वह अपना स्वाभाविक खेल खेलने की कोशिश करेंगे। ग्रीन ने कहा, "हां जाहिर तौर पर यह (नीलामी) वास्तव में अच्छी रही, लेकिन मुझे लगता है कि साथ ही आप वहां जाना चाहते हैं और प्रदर्शन करना चाहते हैं और उनके द्वारा दिखाए गए भरोसे को चुकाना चाहते हैं।"
"मुझे लगता है कि आपके आस-पास सही लोगों का होना आपको विनम्र रखता है। यदि आप खुद से बहुत आगे निकल जाते हैं, तो आपको नीचे खींचने के लिए सही लोग मिल गए हैं, लेकिन साथ ही आपको वापस लाने के लिए सही लोग भी हैं।"
"मुझे लगता है कि यह एक तरह का क्रिकेट है। यह विफलताओं का खेल है, आप सफल होने से अधिक विफल होने जा रहे हैं। जब तक आपके पास सही लोग हैं जो आपको वापस लाने के लिए संभवत: महत्वपूर्ण हैं।"