फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Championships: Pv sindhu chases elusive gold, Kidambi Srikanth eyes confident show 

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिपः खिताबी सूखा खत्म करने उतरेंगी सिंधु, साइना भी दिखाएंगी दम 

Sun, 18 Aug 2019 09:54 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
BWF World Championships: Pv sindhu chases elusive gold, Kidambi Srikanth eyes confident show 
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

दो बार की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु सोमवार से शुरू होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर खिताबी सूखा खत्म करने के इरादे से उतरेंगी। सिंधु पिछले कुछ वर्षों में विश्व चैंपियनशिप में लगातार दो रजत और इतने ही कांस्य पदक जीतकर निरंतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही हैं। 

विज्ञापन


24 वर्षीय सिंधु हमेशा इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने में कामयाब रही हैं लेकिन दो बार फाइनल में चूक गईं। वह 2017 चरण में 110 मिनट तक चले मैच में जापान की नोजोमी ओकुहारा से, जबकि 2018 स्पेन की ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने हार गई थी। पांचवीं वरीय सिंधु को पहले दौर में बाई मिली हैं। वह अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की पाई यु पो और बुल्गारिया की लिंडा जेचिरी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता के खिलाफ करेंगी।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं साइना और सिंधु : अगर सब कुछ ठीक रहता है तो तो सिंधु सेमीफाइनल में हमवतन साइना नेहवाल से भिड़ सकती हैं। हालांकि इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को शुरुआती दौर की बाधा पार करनी होगी। विश्व चैंपियनशिप की रजत और कांस्य पदक विजेता आठवीं वरीयता प्राप्त साइना की टक्कर स्विट्जरलैंड की सबरीना जाकेट और नीदरलैंड्स की सोराय डे विच एजबर्गन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत के सामने एनगुयेन : किदांबी श्रीकांत घुटने की समस्या से उबरने के बाद अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। सातवीं वरीयता प्राप्त किदांबी ने पिछले 22 महीनों में बीडल्यूएफ विश्व टूर में एक भी खिताब नहीं जीता है। वह 2018 की तरह इस चरण में भी अपने शुरुआती मुकाबले में आयरलैंड के नॉट एनगुयेन के सामने होंगे। समीर वर्मा पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन ययू से, बी साई प्रणीत कनाडा के जेसन एंथनी हो-श्यू से और एचएस प्रणय फिनलैंड के ईटू हीनो से खेलेंगे। मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी, एमआर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक और अरुण जार्ज और संयम शुक्ला की जोड़ियों दौड़ में होंगी। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी भी प्रभाव छोड़ना चाहेंगी। 

मैं अपने डिफेंस, शारीरिक फिटनेस पर और कोर्ट के अंदर के कौशल पर भी काम कर रही हूं। मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकती हूं। मुझे अच्छा प्रदर्शन करना होगा, लेकिन कोई दबाव नहीं है। -पीवी सिंधु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed