फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brian Lara on Virat Kohli decision to step down as T20I captain, I was in shock
WI Inning
215/3 (17.3 ov)
Sherfane Rutherford 37(17)*
Shai Hope 83 (44)
IND elected to bowl

बयान: विराट की तारीफ में कैरेबियाई दिग्गज ने पढ़े कसीदे, बोले- मैं उनके टी20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले से सदमे में था

Sun, 19 Sep 2021 04:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 19 Sep 2021 04:31 PM IST
सार

इस कैरेबियाई दिग्गज ने कहा कि वो भारतीय कप्तान विराट कोहली के अचानक से टी-20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले से सदमे में पड़ गए थे।

विज्ञापन
Brian Lara on Virat Kohli decision to step down as T20I captain, I was in shock
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

विराट कोहली के अचानक से टी-20 में कप्तानी छोड़ने के फैसले से हर कोई हैरान है। इस बीच वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने कहा कि वो भारतीय कप्तान के अचानक से इस फैसले के बाद सदमे में पड़ गए थे। क्रिकेट.कॉम से बातचीत में कैरेबियाई दिग्गज ने इस बात का जिक्रा किया। उन्होंने बातचीत में कहा, 'मैं सदमे में था क्योंकि मुझे लगता है कि कोहली ने बहुत अच्छा काम किया है, सभी बड़े देशों के खिलाफ खेला है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सभी को उन्होंने हराया है।' बता दें कि बीते गुरुवार को विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट लिखकर टी-20 में कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह यूएई में होने वाले टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टी-20 टीम के कप्तान के पद से हट जाएंगे लेकिन वह वन-डे और टेस्ट क्रिकेट में टीम की अगुआई करना जारी रखेंगे।

विज्ञापन

 

Trending Videos

आधुनिक युग के सबसे करिश्माई क्रिकेटरों में से एक लारा ने कहा, 'वास्तव में यह एक कप्तान के रूप में उनका पहला टी-20 विश्व कप है, इसलिए इसके बाद एक टी-20 कप्तान के रूप में उनका करियर समाप्त हो जाएगा। यह बड़ा सदमा है। मगर जिस जोश के साथ वह खेलते हैं,  कभी-कभी मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम भी साबिक हो सकता है क्योकि उनका (विराट) ध्यान खेल के दूसरे प्रारूप पर हो सकता है।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मैं खेल रहा था, तब भी मेरे पास ये मुद्दे थे। उस समय मैंने एक-दो बार कप्तान का पद छोड़ा, क्योंकि यह बहुत, बहुत तनावपूर्ण हो गया था।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

लारा ने कहा, हालांकि यह कोहली का निजी फैसला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिहाज से यह अच्छा फैसला है। मैं दावे के साथ तो नहीं कह सकता लेकिन मुझे यकीन है कि उन्होंने अपना फैसला न केवल व्यक्तिगत फैसले के लिए बल्कि एक ऐसा निर्णय लिया है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा हो।  बता दें कि कोहली ने 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 45 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्होंने 27 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

भारत ने कोहली के नेतृत्व में कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (सेना देश) के अलावा वेस्टइंडीज में भी टी-20 सीरीज जीतने में सफल रहा। कोहली ने 2017 में टी-20 फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली और उसी साल श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र मैच के रूप में अपनी पहली द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीती। सेना देशों में भारत ने पहली सीरीज दक्षिण अफ्रीका में 2018 में 2-1 से जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed