फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कोहली सेना' के आगे टेके घुटने, अब खतरे में पड़ी इज्जत तो महान लारा को बीच में घसीटा

Thu, 11 Oct 2018 08:38 AM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
brian lara could not win Test series against team india says jason holder
india vs west indies

वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने अपनी टीम के आलोचकों पर ताना कसते हुए बुधवार को कहा कि यहां तक कि नब्बे के दशक की कैरेबियाई टीम भी भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई थी, जबकि उस टीम में ब्रायन लारा जैसा बल्लेबाज भी था।

brian lara could not win Test series against team india says jason holder
jason holder

वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 1994 में भारत में टेस्ट मैच जीता था और लारा ने मोहाली में खेले गये इस मैच की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। उन्होंने भारत में यह एकमात्र सीरीज खेली थी। राजकोट में वेस्टइंडीज के लचर प्रदर्शन के बाद आलोचकों की कड़ी प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर होल्डर ने कहा, 'हम दुनिया की नंबर एक टीम भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर खेल रहे हैं। और इतिहास गवाह है कि हम 1994 के बाद से यहां टेस्ट मैच नहीं जीते हैं और मुझे लगता है कि ब्रायन लारा और अन्य दिग्गज खिलाड़ी तब खेल रहे थे।'

brian lara could not win Test series against team india says jason holder
brian lara

हाल में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने कैरेबियाई देशों के युवाओं की आलोचना की जो केवल टी20 अनुबंध हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं लेकिन वर्तमान कप्तान ने नाम लिये बिना इससे विपरीत विचार रखे। होल्डर ने कहा, 'हर कोई अपने विचार रखने के लिये स्वतंत्र है। मेरा ध्यान इस पर होता है कि मुझे क्या करना है और टीम को क्या करना चाहिए। इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है कि लोग क्या कह रह हैं क्योंकि लोग हमेशा कुछ ने कुछ कहते रहते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
brian lara could not win Test series against team india says jason holder
जेसन होल्डर - फोटो : getty

उन्होंने कहा, 'आलोचकों को हम क्रिकेट खेलकर ही चुप करा सकते हैं या चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं। यही एकमात्र तरीका है हालांकि मुझे नहीं लगता कि वे कभी चुप होंगे।' दूसरे टेस्ट मैच के लिये यह आलराउंडर अभी पूरी तरह से फिट नहीं है लेकिन वह अपनी अनुभवहीन टीम को लेकर की जा रही टिप्पणियों से नाखुश हैं।

विज्ञापन
brian lara could not win Test series against team india says jason holder
ind vs wi

उन्होंने कहा, 'इस टीम के बारे में काफी कुछ कहा गया है जिनसे कि मैं सहमत नहीं हूं। क्योंकि हमने जो पिछली दो तीन सीरीज खेली हैं उनमें शीर्ष टीमों को हराया है। हम उतनी सीरीजएं नहीं जीत पाये जितनी हम चाहते थे लेकिन पिछले साल मुझे लगता है कि हमने जो चार या पांच सीरीजएं खेली उनमें से दो में जीत दर्ज की। इसलिए यह मेरी समझ से परे है कि लोगों का हमारे प्रति इतना कड़ा रवैया क्यों हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed