फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Brett Lee on World Test Championship final, Evenly matched but NZ might have an edge

WTC: भारत-न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी और कौन जीतेगा फाइनल, इस दिग्गज ने बता दिया सबकुछ

Fri, 04 Jun 2021 03:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 04 Jun 2021 03:55 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रह सकता है क्योंकि कीवी टीम स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में खेलने की अधिक आदी हैं।

विज्ञापन
Brett Lee on World Test Championship final, Evenly matched but NZ might have an edge
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्लयूटीसी) फाइनल में न्यूजीलैंड का भारत पर पलड़ा भारी रह सकता है क्योंकि कीवी टीम स्विंग गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों में खेलने की अधिक आदी हैं। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से यह ऐतिहासिक मैच खेला जाना है। भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड पहुंची जबकि न्यूजीलैंड की टीम अभी मेजबान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है।

विज्ञापन


ली ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, 'मुझे लगता है कि दोनों टीमें एक जैसी हैं। मैं हालांकि न्यूजीलैंड के स्वदेश में इसी तरह की परिस्थितियों में खेलने के बारे में सोच रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'परिस्थितियां तेज गेंदबाजों, स्विंग गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती है। इसलिए यहां मुझे लगता है कि कीवी टीम को फायदा हो सकता है।'
विज्ञापन


ली ने कहा, 'जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो दोनों टीमों के पास ऐसे बल्लेबाज हैं, जो स्विंग गेंदबाजी को खेल सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी और जो भी टीम अच्छी गेंदबाजी करेगी वह फाइनल में विजेता बनेगी।' फाइनल में विराट कोहली और केन विलियमसन की भिन्न कप्तानी शैली के बीच भी मुकाबला होगा जिसे ली ने दिलचस्प करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा, 'केन अधिक रूढ़िवादी कप्तान है। उसके पास क्रिकेट की अच्छी समझ है। मैं उसकी शांतचितता से प्रभावित हूं। वह रूढ़िवादी कप्तान है लेकिन जरूरत पड़ने पर आक्रमण भी करता है। वह धैर्य बनाकर रखता है और यह उसके और उसकी टीम के काम आता है।'

ली ने कहा, 'यदि आप कोहली को देखो तो वह आक्रामक कप्तान है। इन दोनों मामलों में कोई सही या गलत जवाब नहीं है क्योंकि मैं रूढ़िवादी और आक्रामक दोनों तरह के कप्तानों के साथ खेला हूं।' उन्होंने कहा, 'यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों में कौन अव्वल रहता है क्योंकि उनकी शैली भिन्न है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed