{"_id":"55883338-e66e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bravo-to-miss-sl-game-after-2nd-over-rate-offence-in-12-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान ब्रावो एक मैच के लिए निलंबित, आज नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान ब्रावो एक मैच के लिए निलंबित, आज नहीं खेलेंगे
पोर्ट ऑफ स्पेन
Updated Sun, 07 Jul 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए वनडे मैच में स्लो ओवर रेट के कारण वेस्टइंडीज के कप्तान ड्वेन ब्रावो को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रावो अब रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले अहम मैच में नहीं खेल पाएंगे।
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टीम निर्धारित समय में एक ओवर कम फेंक सकी। इस कारण मैच रेफरी जैफ क्रो ने ब्रावो पर मैच फीस का 20 फीसदी और पूरी टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
चूंकि 12 महीनों में ब्रावो पर दूसरी बार यह जुर्माना लगा है इसलिए उन पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगा।
आईसीसी नियमों के तहत यदि कोई कप्तान 12 महीनों में दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाया जाता है तो उस पर एक मैच के प्रतिबंध का प्रावधान है।