IPL 2020: डीजे ब्रावो और गंगनम स्टाइल के बाद इस बार आईपीएल में बिहु डांस की धूम, पराग के बाद अब आर्चर का डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल अपने तेज रफ्तार क्रिकेट मैचों के लिए तो जाना ही जाता है, क्रिकेट के अलावा भी इस लीग में कई ट्रेंड सामने आते हैं। इस बार आईपीएल में धूम दिख रही है असम के पारंपरिक बिहु नृत्य की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग ने सीजन में पहली बार मैदान पर इस नृत्य के कुछ स्टेप दिखाए थे, जिसे जारी रखा है तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने।
आईपीएल का 26वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ था। इस मैच में राजस्थान ने जीत हासिल की थी और उसकी जीत के हीरो बने थे राहुल तेवतिया और रियान पराग। पराग ने सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। विजयी सिक्स लगाकर रियान ने मैदान पर ही बिहु नृत्य करना शुरू कर दिया था। पराग का यह डांस सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।
रियान पराग के बाद आज उन्हीं की टीम के साथी जोफ्रा आर्चर भी बिहु नृत्य करते हुए नजर आए। बुधवार को यानी आज हो रहे दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच में आर्चर ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी खुशी का इजहार बिहु डांस के कुछ स्टेप करके किया। इससे पहले खेल शुरू होने से पहले भी आर्चर पराग से इस डांस के टिप्स लेते नजर आए थे।
Another camera angle of famous Bihu steps of Assam cricketer Riyan Parag. Riyan celebratory jig in form of Bihu dance on pitch after he hit Khaleel for a 6 over covers on penultimate ball, making night memorable for team. Dance video of Ryan Parag has become the talk of the town. pic.twitter.com/4A3vF4VjKm
— Nandan Pratim Sharma Bordoloi 🇮🇳 (@NANDANPRATIM) October 12, 2020
Is the Bihu dance catching up in the @rajasthanroyals squad? 😅😅#Dream11IPL pic.twitter.com/40D9l9mhwC
— IndianPremierLeague (@IPL) October 14, 2020
इस साल दिख रही बिहु नृत्य की धूम से पहले आईपीएल के पुराने संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे ड्वेन ब्रावो के मशहूर गाने 'चैंपियन' की भी काफी धूम मची थी। वहीं, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी 'गंगनम स्टाइल' पर भी मैदान में डांस कर चुके हैं। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों द्वारा इस तरह के अंदाज में खुशी मनाने के मौके का दर्शक भी इंतजार करते हैं।