{"_id":"5c5bc406bdec22738a474694","slug":"bhuvneshwar-kumar-worst-performance-in-t20i-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हार ने भुवनेश्वर को 'हीरो' से बनाया 'विलेन', टी-20 में पहले कभी नहीं हुई ऐसी धुनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक हार ने भुवनेश्वर को 'हीरो' से बनाया 'विलेन', टी-20 में पहले कभी नहीं हुई ऐसी धुनाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 07 Feb 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhuvneshwar kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी-20 में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेजबान न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 80 रन से जीता। भारतीय टीम कहीं भी मैच में नजर नहीं आई। पहले गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई तो बाद में बल्लेबाजी बुरी तरह फेल हुई। यह रनों के लिहाज से टीम इंडिया की टी-20 में सबसे बड़ी हार है।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया की शर्मनाक हार के लिए फैंस स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार को भी जिम्मेदार मानते हैं। भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए। ओपनर बल्लेबाजों ने भी अनुभवी गेंदबाज की जमकर बखियां उधेड़ी।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
भुवी के करियर का सबसे खराब प्रदर्शन
भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 11.75 की इकनॉमी रेट से 47 रन लुटाए जो उनका इस प्रारूप में करियर का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 2012 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 46 और 2018 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhuvneshwar kumar
दूसरी बार 35 से ऊपर रन लुटाए
यह दूसरा मौका है जब पांचों भारतीय गेंदबाजों ने अपने कोटे में 35 से ज्यादा रन लुटाए हैं। खलील अहमद (48), क्रुणाल (37), हार्दिक (51), चहल (35) और भुवनेश्वर ने 47 रन दिए। इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा किया था तब विंडीज ने 245 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
team india
अब दूसरा टी-20 मुकाबला शुक्रवार, 8 फरवरी को ऑकलैंड में खेला जाना है। अगर टीम इंडिया यह मैच भी हार गई तो मेजबान न्यूजीलैंड सीरीज में 2-1 के अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।