फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bhuvneshwar Kumar ruled out of Indore Test, Shardul Thakur To Replace Him

अब इतिहास का हिस्सा नहीं बन पाएंगे भुवनेश्वर कुमार

Thu, 06 Oct 2016 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
Bhuvneshwar Kumar ruled out of Indore Test, Shardul Thakur To Replace Him
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : getty
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तीसरे और आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसका मतलब यह है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में भुवी नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कमर दर्द के चलते तीसरे टेस्ट से बाहर होने वाले भुवनेश्वर इस सीरीज में चोटिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। तीसरा टेस्ट 8 अक्टूबर से शुरू होगा। इससे पहले शिखर धवन और लोकेश राहुल भी चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन


भुवनेश्वर पहले टेस्ट से भी बाहर बैठे थे। कोलकाता टेस्ट में उमेश यादव की जगह टीम में शामिल किए गए भुवी ने पहली पारी में 5 विकेट समेत पूरे मैच में कुल छ: विकेट चटकाए। भुवी टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

41वां फाइनल जीताने वाले खिलाड़ी को मिला मौका

Bhuvneshwar Kumar ruled out of Indore Test, Shardul Thakur To Replace Him
शार्दुल ठाकुर - फोटो : getty
कल से रणजी का सत्र शुरू हो रहा है, इस वजह से शार्दुल ठाकुर को लंबा सफर तय कर इंदौर पहुंचना होगा। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ठाकुर को वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम में शामिल किया गया था, मगर उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला

ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी 2015-16 में सौराष्ट्र के खिलाफ 8 विकेट चटकाकर मुंबई को 41वां रणजी खिताब जिताया। मुंबई के लिए 39 मैच खेलने वाले ठाकुर ने 27 का शानदार औसत से 152 विकेट लिए हैं। ठाकुर ने 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था।

हालांकि इंदौर टेस्ट में भी ठाकुर को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना काफी कम है। उमेश यादव की टीम में वापसी की संभावना पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed