{"_id":"5e01e22d8ebc3e881e6a452c","slug":"ben-stokes-father-is-in-critical-condition-cricketer-reached-to-hospital-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से जंग लड़ रहे बेन स्टोक्स के पिता, आनन-फानन में सीधे अस्पताल पहुंचा क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मौत से जंग लड़ रहे बेन स्टोक्स के पिता, आनन-फानन में सीधे अस्पताल पहुंचा क्रिकेटर
Tue, 24 Dec 2019 04:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स अपने पिता के साथ
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता की हालत गंभीर है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट से ठीक पहले उन्हें जोहांसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपने पिता गेरार्ड की तबीयत खराब होने का पता चलते ही बेन प्रैक्टिस सेशन छोड़कर सीधे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
स्टोक्स के पिता से जुड़ी यह जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दी है। बेन स्टोक्स फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। पूर्व रग्बी खिलाड़ी गेड अपने बेटे बेन स्टोक्स के खेल पर करीबी नजर रखते रहे हैं। यही वजह है कि वे न्यूजीलैंड स्थित अपने घर से बेटे का प्रदर्शन देखने दक्षिण अफ्रीका आए हुए थे।
विज्ञापन
दुनिया से पहले बेन स्टोक्स के पिता गेरार्ड का नाम विश्व कप 2019 के दौरान सुना था। जब उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड की हार के बाद वहां एक स्थानीय चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि, 'आज न्यूजीलैंड में जितने पिता हैं, उनमें से सबसे ज्यादा नफरत मुझसे की जा रही होगी। मेरे लिए तो दोनों तरफ ही बराबर थे।'
विज्ञापन
दरअसल, बेन स्टोक्स भले ही आज इंग्लैंड के नागरिक हैं और वहीं की टीम से खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुआ था। उनका परिवार आज भी वहीं रहता है। इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट और 95 वन-डे खेलने वाले 28 वर्षीय बेन स्टोक्स की पैदाइश 4 जून 1991 को न्यूजीलैंड की राजधानी क्राइस्टचर्च में हुई थी।
12 साल की उम्र में इंग्लैंड आकर क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले बेन स्टोक्स ने विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड के लिए नाबाद 84 रन की पारी खेलकर और टीम को टाई तक ले गए थे। इसके बाद सुपर ओवर में भी वो बल्लेबाजी करने उतरे और वहां भी 8 रन का योगदान देकर न सिर्फ मैन ऑफ द मैच रहे बल्कि पहली बार इंग्लैंड को वर्ल्ड कप दिलाया था।