फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Foakes Tests Positive For COVID-19, Sam Billings Named Replacement For 3rd Test vs New Zealand| England vs New Zealand 3rd Test

ENG vs NZ: बेन फोक्स कोरोना पॉजिटिव, इंग्लैंड के खिलाफ बीच टेस्ट में न्यूजीलैंड ने इस खिलाड़ी को बनाया रिप्लेसमेंट

Sun, 26 Jun 2022 07:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jun 2022 07:04 PM IST
सार

फोक्स को लेकर जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर के जरिये दी। फोक्स मैच के तीसरे दिन (शनिवार) भी ठीक से विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहे थे। उनकी पीठ में दर्द था। इसके बाद शनिवार को उनकी जांच की गई

विज्ञापन
Ben Foakes Tests Positive For COVID-19, Sam Billings Named Replacement For 3rd Test vs New Zealand| England vs New Zealand 3rd Test
बेन फोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लीड्स में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है और कीवी टीम सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी है। हालांकि, इंग्लैंड को रविवार को टेस्ट मैच के चौथे दिन बड़ा झटका लगा। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स कोरोना संक्रमित पाए गए।  
विज्ञापन

इस वजह से वह चौथे दिन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। इसकी जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर के जरिये दी। फोक्स मैच के तीसरे दिन (शनिवार) भी ठीक से विकेटकीपिंग नहीं कर पा रहे थे। उनकी पीठ में दर्द था। इसके बाद शनिवार को उनकी जांच की गई और एलएफटी कोविड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि फोक्स की वापसी को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन उनके अगले हफ्ते से भारत के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद है। आईसीसी की सहमति से बीच टेस्ट में फोक्स को रिप्लेस किया गया। केंट के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स को कोविड रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

चौथे दिन फोक्स की जगह सैम बिलिंग्स विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए। इतना ही नहीं टेस्ट की चौथी पारी में इंग्लैंड के लिए वह बल्लेबाजी करते भी दिखेंगे। फोक्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।

Sam Billings on Twitter: सैम बिलिंग्स

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि फिलहाल किसी दूसरे खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं है। ऐसा कुछ होने पर उनकी भी जांच की जाएगी और फिर कोई एक्शन लिया जाएगा। तीसरे टेस्ट की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 360 रन बनाए। न्यूजीलैंड की फिलहाल दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed