फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Belinda Clarke stepped down as executive general manager of Cricket Australia

बेलिंडा क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कार्यकारी महाप्रबंधक का पद छोड़ा

Wed, 30 Sep 2020 06:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 30 Sep 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Belinda Clarke stepped down as executive general manager of Cricket Australia
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने मंगलवार को घोषणा की कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की सामुदायिक क्रिकेट की कार्यकारी महाप्रबंधक के अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। बेलिंडा की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया ने दो विश्व कप जीते। इस खिलाड़ी ने 15 टेस्ट तथा 118 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह पिछले ढाई साल से यह भूमिका निभा रही थीं और 30 नवंबर को अपने पद से हट जाएंगी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बेलिंडा ने 47.49 की औसत से 4,844 रन बनाए और वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोहरा शतक जड़ने वालीं पहली महिला या पुरुष खिलाड़ी हैं। वह 2014 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट हॉल आफ फेम में जगह बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्हें 2018 में आफिस ऑफ आर्डर आफ ऑस्ट्रेलिया भी दिया गया। यह 50 साल की पूर्व खिलाड़ी हालांकि आईसीसी टी20 विश्व कप स्थानीय आयोजन समिति की निदेशक बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed