फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   before ipl 2024 big change can happen in captaincy of srh, pat cummins can lead and Dale Steyn can take break

IPL 2024: आईपीएल से पहले SRH में बड़े बदलाव के संकेत, इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 02 Mar 2024 06:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 02 Mar 2024 06:22 PM IST
सार

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है। एडन मार्करम की जगह पैट कमिंस को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं, गेंदबाजी कोच डेल स्टेन भी इस टूर्नामेंट में ब्रेक ले सकते हैं। 

विज्ञापन
before ipl 2024 big change can happen in captaincy of srh, pat cummins can lead and Dale Steyn can take break
दिल्ली का विकेट लेने के बाद हैदराबाद की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी में बड़ा बदलाव हो सकता है। टूर्नामेंट के 17वें संस्करण में एडन मार्करम  की जगह ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी ने उन्हें 20.5 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया था। 
विज्ञापन


एडन मार्करम की अगुवाई में सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले दो सीजन खेले, लेकिन टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका 20 लीग में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने  शानदार प्रदर्शन किया। हाल ही में टीम ने डर्बन सुपर जाएंट्स को 89 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल में इस बार उनकी जगह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


विश्व कप विजेता कप्तान को मिल सकती है जिम्मेदारी
आईपीएल में कमिंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 42 मुकाबलों में उन्होंने 45 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने तीन अर्धशतकों की मदद से 379 रन बनाए। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमिंस का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत के खिलाफ उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप में जीत हासिल की, जिसने सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट को काफी प्रभावित किया है। 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दिग्गज गेंदबाज ने 57 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए गेंदबाजी कोच की तलाश में SRH
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका के पू्र्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल के आगामी सीजन में ब्रेक की मांग की है। यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट अब नए गेंदबाजी कोच की तलाश कर रहा है। स्टेन ने अपनी अनुपलब्धता की जानकारी सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट को दे दी है। ऐसे में जल्द ही टीम नए गेंदबाजी कोच की घोषणा कर सकती है। इसकी जिम्मेदारी मुख्य कोच डेनियल विटोरी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed