फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCIs Cricket Advisory Committee appoints Sunil Joshi as new chief selector

सुनील जोशी होंगे टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता, लेंगे एमएसके प्रसाद की जगह

Wed, 04 Mar 2020 05:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 04 Mar 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
BCCIs Cricket Advisory Committee appoints Sunil Joshi as new chief selector
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सुनील जोशी को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल करने की सिफारिश की।

विज्ञापन

 

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के चुनाव के लिए पांच खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे। मंगलवार को मुंबई में हुई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक में राष्ट्रीय चयन समिति के दो पदों को भरने के लिए पांच उम्मीवारों का साक्षात्कार करने का फैसला किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी शामिल थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक वाली समिति ने 44 आवेदनों की जांच करने के बाद पांच उम्मीवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का फैसला किया था।

हालांकि, पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर का नाम नहीं शामिल था जबकि उन्होंने भी उपरोक्त पद के लिए आवेदन किया था। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'सीएसी ने राष्ट्रीय चयन पैनल के अध्यक्ष के रूप में पूर्व स्पिनर सुनील जोशी के नाम की सिफारिश की है। सीएसी एक साल के बाद उनके काम की समीक्षा करेगी और बीसीसीआई को सुझाव देगी।' वहीं, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि अगरकर का आवेदन अगले राउंड के इंटरव्यू के लिए रखा गया है। 


एमएसके प्रसाद की जगह लेने जा रहे सुनील जोशी ने 15 टेस्ट और  69 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सुनील जोशी ने टेस्ट क्रिकेट में 41 विकेट और वन-डे क्रिकेट में 69 विकेट चटकाए हैं। वहीं, चयनसमिति के दूसरे सदस्य के तौर पर चुने गए हरविंदर सिंह ने तीन टेस्ट और 16 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने चार विकेट और वन-डे में 24 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed