{"_id":"5ec18758c2424a4fe21030e3","slug":"bcci-will-wait-further-before-organizing-a-skill-based-training-camp-for-its-contracted-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI अपने खिलाड़ियों के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण शिविर शुरू करने में नहीं करेगी जल्दबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अपने खिलाड़ियों के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण शिविर शुरू करने में नहीं करेगी जल्दबाजी
Mon, 18 May 2020 12:20 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 18 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में लॉकडाउन बढ़ने और नए दिशानिर्देश जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों और उनकी ट्रेनिंग को लेकर इंतजार करने का फैसला किया है। बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि वे देश में हवाई यात्राओं और आवाजाही पर 31 मई तक लगी पाबंदियों को देखते हुए अभी फिलहाल अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने से पहले और इंतजार करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बोर्ड अपने राज्य इकाइयों के साथ संपर्क कर खिलाड़ियों के लिए स्थानीय स्तर पर कौशल-आधारित प्रशिक्षण शिविर शुरू करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
दरअसल देशभर में लगे चौथे चरण के लॉकडाउन के बाद गृह मंत्रालय ने अपने दिशानिर्देश में कुछ छूट दिए हैं। इनमें स्टेडियम को दर्शकों के बगैर खोलने की अनुमति दी गई है। इसके बाद अब खिलाड़ियों के ट्रेनिंग करने का रास्ता भी खुल गया है।
विज्ञापन
हालांकि इसके बावजूद बीसीसीआई अभी किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है और दोबारा से ट्रेनिंग कैंपों को शुरू करने से पहले सभी तरह के उपायों और तैयारियों को परखना चाहती है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन