बड़ा फैसला: अब बीसीसीआई करेगी क्रिकेटरों के एजेंट नियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल को लगातार साफ रखने की कोशिशों में जुटा भारतीय कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) क्रिकेटरों के लिए एजेंट मान्यता प्रणाली लागू करेगी। बीसीसीआई का तर्क है कि इससे क्रिकेट में पारदर्शिता आएगी।
दरअसल, आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के बाद से ही बीसीसीआई में यह मुद्दा भी उठा था। ताकि क्रिकेटरों के एजेंट पर बीसीसीआई की मुहर लगे और उन्हें पूरे नियमों के तहत की नियुक्त किया जाए।
क्रिकेट और बिजनेस के आपस में तालमेल बढने के बाद फिक्सिंग का भूत हावी होने लगा है। इसलिए अब बीसीसीआई को इसकी जरुरत महसूस होने लगी है। बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने इसे बेहद जरुरी बताया है।
क्रिकेटरों के व्यवसायिक हितों के लिए जरुरी
बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने जारी एक बयान में कहा, ढांचे को मजबूत बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि खिलाड़ियों के एजेंट नियमों से बंधे रहें और आचार संहिता के दायरे में आए। एक विस्तृत खिलाड़ी एजेंट मान्यता प्राप्त प्रणाली जल्द ही लागू हो जाएगी।
बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, सभी संबंधित साझेदारों के बीच जल्द ही चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा जिससे की बड़े पैमाने पर स्वीकार्य नियम बने और नई प्रणाली प्रस्तावित की जा सके जो पारदर्शी हो और आसानी से लागू की जा सके।
बीसीसीआई हितों का टकराव की घोषणा करने के लिए कहने के अलावा पहले ही विस्तृत नैतिक संहिता तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
डालमिया ने कहा, बीसीसीआई अपनी अखंडता को बचाने को लेकिर चिंतित और प्रतिबद्घ है। नैतिक संहिता जब गठित होगी तो यह बीसीसीआई में व्यवहार और आचरण को परिभाषित करने में अहम भूमिका निभाएगी।