फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to shut down office from Tuesday in wake of COVID-19 pandemic, employees told to work from home

कोरोना ने BCCI ऑफिस में लगाया 'ताला', अब घर से काम करेंगे कर्मचारी

Tue, 17 Mar 2020 08:58 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Mar 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
BCCI to shut down office from Tuesday in wake of COVID-19 pandemic, employees told to work from home
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मंगलवार से ऑफिस बंद रखने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने कर्मचारियों ने घर से काम करने के लिए कहा है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से मिली है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन


भारत में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते बीसीसीआई ने भारत-दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज भी स्थगित कर दी। वही, आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा दिया। 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल अब 15 मार्च से शुरू होंगे।  इस खतरनाक वायरस की वजह से बीसीसीआई ने सभी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा- कोविड-19 के कारण ईरानी कप, सीनियर वुमेंस वन-डे नॉक आउट टूर्नामेंट, वुमेंस वनडे चैलेंजर टूर्नामेंट को अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है। इसके अलावा जूनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी भी टाल दी गई है।

हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि बीसीसीआई स्टेक होल्डर्स और आम जनता के हितों को लेकर चिंतित है। हम जरूरी कदम उठा रहे हैं। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस से दो मौत हो चुकी, जबकि 100 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 145 देशों में 5000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed