{"_id":"681de483aebf6f269d09835a","slug":"bcci-says-national-interest-above-all-else-after-suspended-ipl-2025-for-one-week-amid-india-pakistan-tension-2025-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'राष्ट्रहित सर्वोपरि है', आईपीएल स्थगित करने पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया; सशस्त्र बलों को किया सलाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'राष्ट्रहित सर्वोपरि है', आईपीएल स्थगित करने पर बीसीसीआई की प्रतिक्रिया; सशस्त्र बलों को किया सलाम
Fri, 09 May 2025 04:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 09 May 2025 04:48 PM IST
सार
बीसीसीआई का कहना है कि जब देश आतंकी हमले का जवाब देने के साथ सरहद पार से अनुचित आक्रमण का सामना कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : @assamcric
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2025 सत्र को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने पर प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आईपीएल के मौजूदा सत्र को एक सप्ताह के लिए स्थहित किया था। बीसीसीआई का कहना है कि जब देश आतंकी हमले का जवाब देने के साथ सरहद पार से अनुचित आक्रमण का सामना कर रहा है, ऐसे में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।
विज्ञापन
मौजूदा सत्र में 16 मैच शेष
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अभी 16 मैच शेष थे जिन्हें 10 या 12 दिनों के विंडो में पूरा कराया जा सकता है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बयान में कहा, बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के शेष सत्र को एक सप्ताह के लिए तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। आने वाले दिनों में संबंधित अधिकारियों और हितधारकों के साथ हालात की व्यापक समीक्षा करने के बाद नए कार्यक्रम और टूर्नामेंट के आयोजन स्थल की घोषणा की जाएगी।

बीसीसीआई ने कहा- देश के साथ खड़े हैं
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था। बोर्ड बाकी 16 मैचों को सही समय पर कराने की कोशिश करेगा जिसमें 12 ग्रुप चरण और चार प्लेऑफ के मैच शामिल हैं। ऐसी अटकलें हैं कि सितंबर महीने में होने वाला एशिया कप रद्द किया जाता है तो यह एक विकल्प हो सकता है। बीसीसीआई ने कहा, इस कठिन समय में बीसीसीआई देश के साथ खड़ा है। हम भारत सरकार, सशस्त्र बलों और देश के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: क्या एशिया कप की जगह सितंबर में कराया जा सकता है आईपीएल? बीसीसीआई के लिए यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प क्यों

'देश की अखंडता से बढ़कर नहीं क्रिकेट'
बीसीसीआई ने कहा कि क्रिकेट देश का जुनून है लेकिन यह देश की अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर नहीं है। बीसीसीआई ने कहा, बोर्ड हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है जिनके ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए वीरतापूर्ण प्रयास राष्ट्र की रक्षा करने के साथ प्रेरणा देते हैं और जो हाल ही के आतंकवादी हमले और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए अनुचित आक्रमण का दृढ़ जवाब दे रहे हैं। बोर्ड भारत की सुरक्षा के लिए सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है और हमेशा राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में अपने निर्णय लेगा।