फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI releases schedule for next two years, team India will play non stop cricket in 15 months

BCCI ने अगले दो साल के लिए जारी किया शेड्यूल, टीम इंडिया खेलेगी नॉन स्टॉप क्रिकेट

Sat, 06 Feb 2021 01:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Feb 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
BCCI releases schedule for next two years, team India will play non stop cricket in 15 months
टीम इंडिया - फोटो : social media

कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल दुनियाभर में क्रिकेट गतिविधियां प्रभावित रहीं। कई बड़े टूर्नामेंट या तो स्थगित हुए या फिर रद्द किए गए। इस दौरान भारत में किसी भी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया। हालांकि अब चीजें फिर से पटरी पर लौटने लगी हैं। कोरोना की वैक्सीन और तमाम सुरक्षा उपायों के साथ फिर से प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी हैं। भारत में भी घरेलू टूर्नामेंट के साथ इंग्लैंड सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


कोरोना काल में स्थिति फिर से सामान्य होने के बीच भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले दो सालों के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में 2022 विश्व कप से पहले तक विराट सेना को अगले 15 महीनों में नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलना है।

विज्ञापन

2021 के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल:

अप्रैल से मई 2021
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2021)

जून से जुलाई 2021
  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (जून)
  • भारत बनाम श्रीलंका (3 वनडे, 5 टी-20)
  • एशिया कप

जुलाई 2021
  • भारत बनाम जिम्बाब्वे (3 वनडे)

जुलाई से सितंबर 2021
  • भारत बनाम इंग्लैंड (5 टेस्ट)

अक्तूबर 2021
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (3 वनडे, 5 टी-20)

अक्तूबर से नवंबर 2021
  • आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप

नवंबर से दिसंबर 2021
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (2 टेस्ट, 3 टी-20)
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (3 टेस्ट, 3 टी-20)

2022 में भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल:

जनवरी से मार्च 2022
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी-20)
  • भारत बनाम श्रीलंका (3 टेस्ट, 3 टी-20)

अप्रैल से मई 2022
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022)

जून 2022
  • कोई सीरीज नहीं

जुलाई से अगस्त 2022
  • भारत बनाम इंग्लैंड (3 वनडे, 3 टी-20)
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज (3 वनडे, 3 टी-20)

सितंबर 2022
  • एशिया कप (स्थान तय नहीं)

अक्तूबर से नवंबर 2022
  • आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया)

नवंबर से दिसंबर 2022
  • भारत बनाम बांग्लादेश (2 टेस्ट, 3 टी-20)
  • भारत बनाम श्रीलंका (5 वनडे)
विज्ञापन

2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल:

जनवरी 2023
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड (3 वनडे, 3 टी-20)

फरवरी से मार्च 2023
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी-20)
अप्रैल से मई 2023
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

अक्तूबर 2023: 
  • आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed