फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly to be discharged from the hospital tomorrow

कल चैंपियन की तरह घर लौटेंगे सौरव गांगुली, अगले दो-तीन हफ्तों में होगी एंजियोप्लास्टी

Tue, 05 Jan 2021 12:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 05 Jan 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly to be discharged from the hospital tomorrow
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को कल अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर रूपाली बसु ने आज दोपहर 12 बजे के आसपास मीडिया में इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रूपाली की माने तो 48 वर्षीय सौरव गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद उस वक्त उनकी एक और एंजियोप्लास्टी होगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कल अस्तपाल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि घर में भी गांगुली मेडिकल देख-रेख में होंगे, जहां रोजाना जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर रखेंगे लगातार निगरानी
डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार निगाह रखेंगे। अस्पताल से जाने के बाद घर पर भी उपयुक्त उपाय किए जाएंगे। बीते शनिवार को ‘हल्का’ दिल का दौरा पड़ने के बाद 48 वर्षीय गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। ह्रदय तक जाने वाली उनकी तीन प्रमुख धमनियों में रुकावट पाई गई थी, उन्हें एक स्टेंट डाला गया है।

विदेशी डॉक्टर्स से भी गई थी सलाह
सीनियर डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा की और इस पर सहमति बनी कि चूंकि उनकी हालत स्थिर है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है। जाने माने ह्रदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. आर. के. पांडा भी ऑनलाइन मीटिंग में शामिल हुए थे और अमेरिका के एक अन्य विशेषज्ञ से भी फोन पर इस विषय के बारे में चर्चा हुई थी।

अनुराग और जय शाह मिलने पहुंचे
केंद्रीय मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सोमवार को गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचे थे और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह भी उनसे मिलने पहुंचे थे। ठाकुर ने कहा था कि दादा देश के हीरो हैं, उन्होंने जिंदगी में बड़े उतार-चढ़ाव देखे हैं और हमेशा विजेता बनकर उभरे हैं। इस बार भी ऐसा होगा। उन्होंने बताया कि जब मैं दादा से मिला तो वह मुस्करा रहे थे। वह जल्द ही सामान्य जीवन जीने लेंगे और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका अदा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed