{"_id":"5fe8ba9a136f6613de0f1c42","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-meets-bengal-governor-jagdeep-dhankar-offers-for-a-visit-to-eden-gardens","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल के राज्यपाल से मिले बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली, ईडन गार्डन आने का दिया न्योता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बंगाल के राज्यपाल से मिले बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली, ईडन गार्डन आने का दिया न्योता
Mon, 28 Dec 2020 10:28 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष ने राज्यपाल को ईडन गार्डन घूमने का न्योता दिया। गांगुली और धनखड़ के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
विज्ञापन
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, आज बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ राजभवन में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। उनके ईडन गार्डन घूमने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। राज्यपाल ने कहा कि ईडन गार्डन 1864 में स्थापित देश का सबसे पुराना क्रिकेट ग्राउंड है।
विज्ञापन
Had interaction with BCCI President Sourav Ganguly at Raj Bhawan today on varied issues. Accepted his offer for a visit to Eden Gardens, the oldest cricket ground in the country established in 1864: West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar pic.twitter.com/3c2PKnF9Jf
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 27, 2020
उधर, राजभवन के सूत्रों ने बताया कि यह 'शिष्टाचार भेंट' थी और इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि गांगुली के राज्यपाल से मुलाकात का संबंध राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से नहीं है। वहीं, चार बजकर 40 मिनट पर राजभवन पहुंचे गांगुली ने राज्यपाल से मुलाकात के कारणों को लेकर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
उल्लेखनीय है कि अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांगुली के राजनीति से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।