{"_id":"653e934192e1302be1016e19","slug":"bcci-jammu-cricketer-faked-his-age-bcci-banned-him-for-two-years-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: जम्मू के क्रिकेटर ने किया फर्जीवाड़ा, बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन; जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: जम्मू के क्रिकेटर ने किया फर्जीवाड़ा, बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन; जानें पूरा मामला
Sun, 29 Oct 2023 10:45 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:45 PM IST
सार
शर्मा मूल रूप से जम्मू के बिश्नाह के रहने वाले हैं लेकिन वह बाद में बिहार चले गए थे और अभी वहां के राज्य संघ के तहत खेल रहे थे।
विज्ञापन
वंशज शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने जम्मू के रहने वाले युवा क्रिकेटर वंशज शर्मा पर अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ कई जन्म प्रमाण पत्र जमा करने के लिए दो साल का प्रतिबंध लगाया है। शर्मा मूल रूप से जम्मू के बिश्नाह के रहने वाले हैं लेकिन वह बाद में बिहार चले गए थे और अभी वहां के राज्य संघ के तहत खेल रहे थे।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के प्रमुख ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा, ‘वह वर्तमान में बिहार क्रिकेट संघ के साथ है। वह जेकेसीए के खिलाड़ी नहीं है। उन्होंने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा,‘वह पहले अंडर 19 खिलाड़ी के रूप में हमारे यहां पंजीकृत थे। वह कभी जेकेसीए की तरफ से नहीं खेला। वह बाद में बिहार क्रिकेट संघ से जुड़ गए थे और उन्होंने अपनी जन्मतिथि के गलत प्रमाण पत्र दिए थे। बीसीसीआई ने उसे पकड़ लिया और कई जन्म प्रमाण पत्र देने के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि शर्मा दो साल तक बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता। उस पर प्रतिबंध 27 अक्तूबर से लागू होगा।