फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Invites Bids To Own Women's IPL Teams starting March 2023

Women's IPL: बीसीसीआई ने शुरू की महिला आईपीएल की तैयारी, फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छुक पार्टियों से आवेदन मांगे

Tue, 03 Jan 2023 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 10:23 PM IST
सार

महिला आईपीएल के पहले सीजन का आयोजन इसी साल मार्च के महीने में होना है। इससे पहले बीसीसीआई ने महिला फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छुक पार्टियों ने आवेदन मांगे हैं। 
 

विज्ञापन
BCCI Invites Bids To Own Women's IPL Teams starting March 2023
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने इस लीग में फ्रेंचाइजी खरीदने और उनका संचालन करने की इच्छुक पार्टियों से आवेदन मांगे हैं। इस पार्टियों के आवेदन के बाद ही फ्रेंचाइजी की नीलामी की जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों की नीलामी में फ्रेंचाईजी खिलाड़ियों को खरीदेंगी और अपनी टीम बनाएंगी, जो लीग में खेलेंगी। 
विज्ञापन


महिला आईपीएल का पहला सीजन तीन से 26 मार्च के बीच खेला जा सकता है। इसके बाद पुरुष खिलाड़ियों का आईपीएल खेला जाएगा। बीसीसीआई ने कहा "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए निविदा आमंत्रण जारी करने की घोषणा करता है।"
विज्ञापन


"आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से महिला इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम के स्वामित्व और संचालन का अधिकार हासिल करने के लिए संस्थाओं से बोली आमंत्रित करती है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी कंपनी या ग्रुप फ्रेंचाइजी खरीदना चाहता है, उसे 21 जनवरी तक फॉर्म खरीदना होगा। इसकी कीमत पांच लाख रुपये होगी और यह फॉर्म लौटाया नहीं जा सकेगा। कोई भी इच्छुक पार्टी जो बोली जमा करना चाहती है, उसके लिए आईटीटी खरीदना आवश्यक है।


बीसीसीआई ने यह भी साफ किया कि केवल यह फॉर्म खरीद लेने से कोई पार्टी बोली लगाने की दावेदार नहीं बन जाएगी। बोली में शामिल होने के लिए हर पार्टी को बीसीसीआई के तय मानदंड पूरे करने होंगे। बीसीसीआई के पास अपने विवेक से किसी भी स्तर पर बोली प्रक्रिया को रद्द करने या संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित है। वहीं, महिला आईपीएल के मीडिया अधिकारों पर बोली लगाने के लिए फॉर्म खरीदने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी, जो समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed