फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI COA SAYS TNCA misinterprets the supreme court order

बीसीसीआई के सीओए ने कहा, टीएनसीए कोर्ट के आदेश की गलत व्याख्या कर रहा है

Tue, 24 Sep 2019 08:41 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 24 Sep 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
BCCI COA SAYS TNCA misinterprets the supreme court order
bcci

बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सोओए) ने उच्चतम न्यायालय में 20 पृष्ठों की याचिका दायर की है। जिसमें तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) पर न्यायालय के फैसले का गलत व्याख्या करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले 20 सितंबर को उच्चतम न्यायालय ने टीएनसीए को चुनाव कराने का आदेश दिया था। इस आदेश में कहा गया था कि नौ साल पूरे होने पर राज्य इकाई के चुनाव लड़ने की अयोग्यता केवल पदाधिकारियों तक ही सीमित है।

विज्ञापन


सीओए ने अपनी याचिका में कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले की गलत तरह से व्याख्या की गई, मानो कि वह 18 जुलाई 2016 और नौ अगस्त 2018 के मुख्य फैसले को परिवर्तित कर दे। सीओए के अनुसार उच्चतम न्यायालय के फैसले की कुछ लोगों ने जानबूझकर गलत व्याख्या की है, क्योंकि वे मुख्य फैसले को परिवर्तित करना चाहते हैं। सीओए को लग रहा है कि इससे छह तरह से आदेश की अवहेलना हो सकती है। पहला, गैर-भारतीय नागरिक प्रबंध समिति या संचालन समिति में आ सकता है।
विज्ञापन


दूसरा, 70 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति विभिन्न समितियों का सदस्य बन सकता है। जबकि बीसीसीआई में इसकी मंजूरी नहीं है। तीसरा, कमजोर दिमाग वाले किसी व्यक्ति को समितियों में चुना जा सकता है। चौथा, मंत्री या सरकारी कर्मचारी भी चुनाव मैदान में आ सकते हैं। पांचवां, दूसरे खेल से जुड़े प्रशासक इसमें शामिल हो सकते है और छठा आपराधिक मामले में संलिप्त लोगों के लिए इसके दरवाजे खुल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed