फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI chief Sourav Ganguly said VVS Lamman will be National Cricket Academy head

नई जिम्मेदारी: वीवीएस लक्ष्मण होंगे एनसीए के प्रमुख, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की पुष्टि

Sun, 14 Nov 2021 12:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 14 Nov 2021 12:54 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के नए प्रमुख होंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की है। वह राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। द्रविड़ को हाल ही में टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया है। 

विज्ञापन
BCCI chief Sourav Ganguly said VVS Lamman will be National Cricket Academy head
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के नए प्रमुख होंगे। रविवार को इसकी पुष्टि खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगली ने की। बीसीसीआई प्रमुख से जब समाचार एजेंसी एएनआई ने पूछा क्या लक्ष्मण एनसीए के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हां यह सही है। कुछ दिन पहले गांगुली ने लक्ष्मण को नेशनल क्रिकेट एकेडमी का अध्यक्ष बनने के लिए राजी किया था। लक्ष्मण एनसीए के पूर्व प्रमुख राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है। 

विज्ञापन


गांगुली ने की हमेशा पहल

भारत के पूर्व कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि पूर्व क्रिकेटर आगे आकर भारतीय क्रिकेट के विकास में योगदान दें। इससे पहले वह भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ को इस पद के लिए मनाने में सफल रहे। लक्ष्मण को एनसीए का प्रमुख बनाने के लिए सिर्फ गांगुली नहीं बल्कि सचिव जय शाह समेत कई बीसीसीआई अधिकारी चाहते थे कि वह राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष के रूप में काम करें। 
विज्ञापन


लक्ष्मण-द्रविड़ के बीच खास संबंध

इससे पहले बीसीसीआई सूत्रों ने बात करते हुए कहा था कि लक्ष्मण एनसीए के प्रमुख बनेंगे या नहीं यह उनके फैसले पर निर्भर करेगा, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के बीच खास रिश्ता है। द्रविड़ न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 17 नवंबर से टी-20 सीरीज से भारतीय टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल साल 2023 तक होगा। भारतीय टीम का हेड कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वह भारत को आगे ले जाएंगे। उन्होंने पूर्व कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वह उनकी विरासत को आगे ले जाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed