फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Asks For journalists name on Wriddhiman shaha matter Ravi Shastri and Harbhajan singh appealed for Investigation

Wriddhiman Saha Controversy: बीसीसीआई ने साहा को धमकी देने वाले पत्रकार का नाम मांगा, भज्जी और शास्त्री ने बनाया था दबाव

Mon, 21 Feb 2022 01:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 01:44 PM IST
सार

बीसीसीआई ने साहा से धमकी देने वाले पत्रकार का नाम मांगा है। अगर साहा के अलावा और किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी घटना हुई है तो बीसीसीआई इस मामले की जांच करेगा। 

विज्ञापन
BCCI Asks For journalists name on Wriddhiman shaha matter Ravi Shastri and Harbhajan singh appealed for Investigation
ऋद्धीमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को धमकी देने वाले पत्रकार का नाम बीसीसीआई ने मांगा है। अब इस मामले पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड जांच करेगा। साहा के अलावा भी अगर किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी घटना हुई है तो उसकी भी जांच की जाएगी। इस मामले में हरभजन सिंह और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने बीसीसीआई से जांच की मांग की थी। इसके बाद बोर्ड ने यह फैसला किया है। 
विज्ञापन


साहा को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद एक पत्रकार ने उनसे इंटरव्यू के लिए कहा था और जवाब न मिलने पर कभी उनका इंटरव्यू न लेने की धमकी दी थी। साहा ने पत्रकार के साथ बातचीत के स्क्रीन शॉट ट्विटर पर शेयर किए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अब बीसीसीआई ने साहा से उस पत्रकार का नाम मांगा है, जिसने उन्हें धमकी दी थी। 
विज्ञापन


क्या है मामला? 
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साहा को भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इस मामले पर एक पत्रकार ने उनसे बात करने की कोशिश की। पत्रकार ने लिखा "मेरे साथ एक इंटरव्यू करिए, यह काफी अच्छा होगा। अगर आप लोकतांत्रिक रहना चाहते हैं तो मैं दबाव नहीं बनाऊंगा। वो एक विकेटकीपर चुनते हैं, जो सबसे बेहतर होता है। आप 11 पत्रकार चुनने की कोशिश करते हैं, जो मेरे हिसाब से सही नहीं है। उसे चुनिए जो सबसे ज्यादा आपकी मदद कर सकता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

Image
साहा ने पत्रकार की बात का जवाब नहीं दिया तो पत्रकार ने उन्हें वॉट्सएप कॉल किया, लेकिन साहा ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद पत्रकार ने लिखा "आपने मुझसे बात नहीं की, मैं अब कभी भी आपका इंटरव्यू नहीं लूंगा। मैं बेज्जती को सहजता से नहीं स्वीकार करता हूं और मैं इसे याद रखूंगा। आपको ऐसा कतई नहीं करना चाहिए था।" साहा ने पूरी बातचीत के स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी को इस घटना के बारे में बताया। 


शास्त्री और हरभजन ने की जांच की मांग
यह मामला सामने आने के बाद हरभजन सिंह से लेकर वीरेन्द्र सहवाग और कई अन्य दिग्गज खिलाड़ी साहा के समर्थन में आए। वहीं रवि शास्त्री ने बीसीसीआई से जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस मामले में दखल देना चाहिए। इसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले में जांच करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed