फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI announces appointment of three member CAC, including Madan Lal, RP Singh and Sulakshana

मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाइक वाली नवगठित CAC चुनेगी चयनकर्ता

Sat, 01 Feb 2020 07:55 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 01 Feb 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
BCCI announces appointment of three member CAC, including Madan Lal, RP Singh and Sulakshana
बीसीसीआई

1983 विश्व कप विजेता टीम के ऑलराउंडर मदन लाल, 2007 टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के पेसर आरपी सिंह और पूर्व महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाइक को बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में शामिल किया है। शुक्रवार 31 जनवरी को हुई क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) के सदस्यों का कार्यकाल एक साल का होगा बीसीसीआई हितों के टकराव के चलते अब तक CAC का गठन अब तक नहीं कर पाई थी। कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ की मौजूदगी वाली सीएसी ने हितों के टकराव का आरोप लगने के बाद पद छोड़ दिया था।

विज्ञापन

क्या करेगी यह कमेटी?

सौरव गांगुली 23 अक्टूबर 2019 को अध्यक्ष बने थे। उनके बीसीसीआई प्रमुख बनने के ठीक 100 दिन बाद इस कमेटी का गठन हुआ है। पहले 12 जनवरी को खबर आई थी कि कमेटी में मदन लाल और सुलक्षणा नाईक के साथ गौतम गंभीर को शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
 

CAC को फिलहाल सीनियर चयनसमिति में कार्यकाल पूरा कर चुके दो सदस्यों की जगह लेने वाले चयनकर्ताओं को चुनना होगा। सीएसी को चयनसमिति के निवर्तमान अध्यक्ष एमएसके प्रसाद (दक्षिण क्षेत्र) और गगन खोड़ा (मध्य क्षेत्र) के विकल्प को तलाशना होगा। वहीं बाकी 3 सदस्यों जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी का कार्यकाल में सिर्फ सालभर का वक्त शेष है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों दिग्गजों का भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान

मदन लाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वन-डे मैच खेले। वह 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम की कोचिंग भी की है। इसके साथ ही चयन समिति के सदस्य भी रहे।

वहीं आरपी सिंह ने 14 टेस्ट और 58 वन-डे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। वह 2007 में पहला वर्ल्ड टी-20 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वहीं महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाइक ने अपने 11 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में दो टेस्ट, 46 वन-डे और 31 टी-20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed