फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI AGM Today Roger Binny Will be President of the Meeting Read More Details

BCCI AGM: बीसीसीआई की सालाना बैठक आज, रोजर बिन्नी बनेंगे अध्यक्ष, आईसीसी चेयरमैन सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Oct 2022 09:53 AM IST
सार

बोर्ड के सदस्य सलाना बैठक में इस बात को लेकर चर्चा करेंगे कि क्या बीसीसीआई को आईसीसी चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार पेश करना चाहिए या मौजूदा चेयरमैन ग्रेक बार्कले को ही एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देना चाहिए।

विज्ञापन
BCCI AGM Today Roger Binny Will be President of the Meeting Read More Details
रोजर बिन्नी और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना बैठक मंगलवार (18 अक्तूबर) को मुंबई में होगी। इस बैठक में बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष और आईसीसी चेयरमैन पद सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव महज एक औपचारिकता है। 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय है। वह निर्विरोध चुने जाएंगे।

विज्ञापन


राजीव शुक्ला का उपाध्यक्ष, जय शाह का सचिव, आशीष शेलार का कोषाध्यक्ष, देवाजीत सैकिया का संयुक्त सचिव और अरुण धूमल का आईपीएल चेयरमैन बनना तय है। बोर्ड के सदस्य सलाना बैठक में इस बात को लेकर चर्चा करेंगे कि क्या बीसीसीआई को आईसीसी चेयरमैन पद के लिए अपना उम्मीदवार पेश करना चाहिए या मौजूदा चेयरमैन ग्रेक बार्कले को ही एक और कार्यकाल के लिए समर्थन देना चाहिए।

विज्ञापन

आईसीसी चेयरमैन पद के लिए कौन होगा भारतीय दावेदार?
आईसीसी चेयरमैन पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर है। 11 से 13 नवंबर तक मेलबर्न में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला होगा। पिछले दिनों सौरव गांगुली के नाम की चर्चा आईसीसी चेयरमैन पद के लिए हुई, लेकिन अभी तक अंतिम मुहर नहीं लगी है। इसी बीच, यह खबर आई कि गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे। अब देखना है कि पूर्व भारतीय कप्तान के नाम पर विचार किया जाता है या नहीं।


ये भी पढ़ें: IND vs PAK Video: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सुनील गावस्कर से मिले बाबर आजम, गुरुमंत्र के साथ ऑटोग्राफ भी लिया

BCCI AGM Today Roger Binny Will be President of the Meeting Read More Details
एन श्रीनिवासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनिवासन चुनाव लड़ने के योग्य
आईसीसी चेयरमैन पद के लिए जिन अन्य नामों की चर्चा हो रही है इनमें खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन शामिल हैं। श्रीनिवासन चुनाव लड़ने के योग्य है, लेकिन यह देखना है कि 78 साल की आयु में बोर्ड उन्हें अपना समर्थन देता है या नहीं। अनुराग ठाकुर की बात करें तो वह 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान व्यस्त रहेंगे।

समाचार एजेंसी पीटीआई को बोर्ड के अधिकारी ने बताया, ''यह तय है कि आईसीसी बोर्ड की बैठक में जय शाह ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अब बोर्ड के सदस्यों को इस बात का फैसला करना है कि आईसीसी चेयरमैन पद के लिए हमारा कोई उम्मीदवार हो या हम ग्रेग बार्कले को दूसरा कार्यकाल पूरा करने दें।''


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: क्या रद्द होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच? मेलबर्न में बारिश बन सकती है विलेन
विज्ञापन

BCCI AGM Today Roger Binny Will be President of the Meeting Read More Details
अरुण धूमल और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल संचालन परिषद की होगी बैठक
एजीएम के दौरान भारतीय क्रिकेटर्स संघ के दो प्रतिनिधियों को बीसीसीआई शीर्ष परिषद में शामिल किया जाएगा। ये सदस्य अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की जगह लेंगे। दूसरी ओर, मंगलवार को आधिकारिक रूप से आईपीएल चेयरमैन बन जाने के बाद अरुण धूमल नवगठित आईपीएल संचालन परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान आईपीएल मिनी ऑक्शन और महिला आईपीएल को लेकर चर्चा होगी।

राज्य संघों को मिलेंगे 30-30 करोड़ रुपये
एजीएम के दौरान राज्य संघों के लिए 30-30 करोड़ रुपये की घोषणा होगी। हालांकि, यह उनका अधिकार है, लेकिन राज्य इकाइयों को बताया गया है कि उनके खाते में उनके हिस्से के रूप में 30 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे। उत्तर पूर्व और नए राज्यों का हिस्सा थोड़ा भिन्न हो सकता है, लेकिन बीसीसीआई के सभी सदस्य एक बड़ी गिरावट के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed