{"_id":"5a32a1864f1c1b0d698c1eda","slug":"batsman-who-hits-century-in-t10-cricket-league-gets-apartment-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस टीम के मालिक ने कहा- शतक लगाओ और दुबई में घर पाओ, सहवाग के पास है ये मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस टीम के मालिक ने कहा- शतक लगाओ और दुबई में घर पाओ, सहवाग के पास है ये मौका
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
सहवाग
- फोटो : mensxp.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 के बाद आज से दुबई में उससे भी छोटा फॉर्मेट टी10 शुरू हो रहा है। इस लीग में कई विदेशी टीमें खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में दर्शकों को कई ताबड़तोड़ बल्लेबाज अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए दिखाई देंगे।
इस लीग में शाहिद अफरीदी, वीरेंद्र सहवाग, ऑयन मॉर्गन, एलेक्स हेल्स, मोहम्मद आमिर जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। इस लीग में जितना मजा दर्शकों को आने वाला है, उतना ही मजा खिलाड़ियों को भी आएगा।
दरअसल इस लीग में शतक या फिर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज को इनाम के तौर पर महंगा घर मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, जो खिलाड़ी शतक जड़ेगा उसे दुबई में 5 लाख दिरहम यानि 85 लाख रुपये का स्टूडियो अपार्टमेंट मिलेगा। वहीं अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी को ह्यूबलॉट की घड़ी मिलेगी जिसकी कीमत 5 लाख से शुरू होती है।
विज्ञापन
मराठा अरेबियंस टीम के मालिक अली तुंबी ने कहा है कि जो भी बल्लेबाज शतक लगाएगा उसे दुबई में 5 लाख दिरहम का अपार्टमेंट मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि मैं और किसी टीम के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मेरी टीम में जो भी बल्लेबाज यह कारनामा करेगा उसे अपार्टमेंट इनाम में दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः एम एस धोनी के सामने पाकिस्तानी क्रिकेटर के लगे नारे, जानिए क्या रहा रिएक्शन
मराठा अरेबियंस की ओर से लीग में एलेक्स हेल्स, वीरेंद्र सहवाग और कामरान अकमल जैसे बल्लेबाजों के पास घर जीतने का अच्छा मौका है।
बता दें कि इस लीग में कुल 6 टीम हिस्सा ले रही हैं। इस लीग की खास बात यह है कि इस इसमें हर मैच 90 मिनट में खत्म हो जाया करेंगे। यह टूर्नामेंट 4 दिन तक चलेगा और लीग का पहला मैच मराठा अरेबियंस और पख्नूत के बीच खेला जाएगा।