फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni greeted with the slogans of former Pakistani cricketer Shahid Afridi in Kashmir

एम एस धोनी के सामने पाकिस्तानी क्रिकेटर के लगे नारे, जानिए क्या रहा रिएक्शन

Tue, 28 Nov 2017 08:59 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Tue, 28 Nov 2017 08:59 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni greeted with the slogans of former Pakistani cricketer Shahid Afridi in Kashmir
dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जम्मू-कश्मीर के कुंजेर विजिट के दौरान पाकिस्तान के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नारे लगाए गए।

विज्ञापन


दरअसल, यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि काफी सारे फैन्स धोनी के आने का इंतजार कर रहे थे और उनके आते ही लोग 'बुम बुम अफरीदी' और 'जाकिर मूसा' का स्लोगन बोलने लगे। हालांकि इस दौरान धोनी का कुछ ऐसा-वैसा रिएक्शन नहीं रहा। वो वहां भी अपने कूल होने का परिचय दिया। और युवाओं से अच्छी तरह बातचीत की।
विज्ञापन


पढ़ेंः- BCCI पर भड़कने वाले कोहली को मिला इस दिग्गज का साथ, कही इतनी बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि धोनी श्रीनगर के बारामूला जिले की चिनार कोर द्वारा आयोजित चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल्स में बतौर मुख्य अतिथि थे। बता दें कि कुंजेर जम्मू-कश्मीर राज्य के बारामूला जिले का एक तहसील और नगर निगम समिति है। यहां चिनार कोर समूह द्वारा स्थानिय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 110 टीमों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिला।

कुंजेर दौरे पर धोनी ने कही ये बातें

MS Dhoni greeted with the slogans of former Pakistani cricketer Shahid Afridi in Kashmir
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : self

बता दें कि इस विजिट के दौरान पत्रकारों से मिलकर धोनी ने काफी सारी बातें की। इस दौरान जब धोनी से जब पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आयोजित होनी चाहिए कि नहीं तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार पर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच क्रिकेट मैच की बात आती है तो यह खेल से कहीं अधिक बड़ा मुद्दा बन जाता है। इसके अलावा धोनी ने और सारी मुद्दों पर चर्चा की।

मालूम हो कि धोनी फिलहाल ब्रेक पर हैं और वो खूब एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सिमित ओवर मैच था और तव से वह फिलहाल आराम पर है। कुंजेर विजिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में पूछे जाने पर धोनी ने कहा था कि टीम को दक्षिण अफ्रीका जैसे दौरों के लिए परिस्थितियों के अनुरूप ढलने  की जरूरत है और इसकी तैयारी के लिए समय चाहिए। धोनी अभी टेस्ट टीम में नहीं हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए वन-डे टीम में होंगे। 

देखें वीडियोः- 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed