फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BAN vs WI: Shakib Al Hasan strong comeback to international cricket after ban, picks 4 wickets in 1st ODI

BANvWI: शाकिब अल हसन की डेढ़ साल बाद दमदार वापसी, चार विकेट के साथ बने मैन ऑफ द मैच

Wed, 20 Jan 2021 09:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Jan 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
BAN vs WI: Shakib Al Hasan strong comeback to international cricket after ban, picks 4 wickets in 1st ODI
Shakib Al Hasan - फोटो : social Media

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार अंदाज में वापसी की। 33 वर्षीय बांग्लादेशी खिलाड़ी डेढ़ साल के बैन के बाद पहली बार बुधवार को मैदान पर उतरा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शाकिब ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट चटकाए।

विज्ञापन


उन्होंने 7.2 ओवर की गेंदबाजी में आठ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने दो मैडेन ओवर भी डाले। बल्लेबाजी में भी शाकिब ने 43 गेंदों में 19 रनों का अहम योगदान दिया। हसन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईसीसी ने अक्तूबर 2019 में शाकिब को एक साल के लिए निलंबित कर दिया था और साथ ही दो साल तक क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया था। उन्होंने 2018 में बांग्लादेश त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान सट्टेबाज से संपर्क किया था और इसकी जानकारी आईसीसी को नहीं दी थी, जो आईसीसी की एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें मैच की तो शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शाकिब के चार और डेब्यूटेंट हसन महमूद के तीन विकेट के दम पर मेजबान बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज की युवा टीम को महज 122 रनों पर ही समेट दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने 33।5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।


बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है जहां उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज की तरफ से पहले ही मैच में पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed