Records: वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी हैं मुशफिकुर, 2007 में बने थे भारत के लिए मुसीबत
मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा- मैं आज वनडे क्रिकेट से रिटायर हो रहा हूं।
विस्तार
More than just numbers, a legacy of passion and grit. Mushfiqur Rahim bids farewell to ODIs. 🇧🇩
Thank you for inspiring generations, Mushfiqur!#BCB #Cricket #BDCricket #MusfiqurRahim pic.twitter.com/pKTUptUygo— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 6, 2025विज्ञापन
दाएं हाथ के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 274 मुकाबलों में 7795 रन बनाए। उनके नाम इस प्रारूप में नौ शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं। बोगरा के इस बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश का सफर समाप्त होने के बाद इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की।
सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान करते हुए रहीम ने लिखा- मैं आज वनडे क्रिकेट से रिटायर हो रहा हूं। मैं मानता हूं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में हमारी उपलब्धियां कम है। लेकिन जब भी देश के लिए खेला पूरे डेडिकेशन और ईमानदारी के साथ खेला। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए मुश्किलों से भरे रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि यही मेरी डेस्टिनी है। अंत में, मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके लिए मैंने पिछले 19 वर्षों से क्रिकेट खेला।
View this post on Instagram
मुशफिकुर वही बल्लेबाज हैं जिनकी वजह से भारत वनडे विश्व कप 2007 में ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था। 200 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 56 रनों की नाबाद पारी खेलकर बांग्लादेश को भारत पर पांच विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।