फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bangladesh vs sri lanka in asia cup

एशिया कप में श्रीलंका को हरा बांग्लादेश ने किया बड़ा उलटफेर

Mon, 29 Feb 2016 03:30 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
bangladesh vs sri lanka in asia cup

शब्बीर रहमान की तूफानी पारी के बाद अपने गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने श्रीलंका को 23 रनों से हराकर एशिया कप टी-20 में रविवार को बड़ा उलटफेर किया। मौजूदा टूर्नामेंट में बांग्लादेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है।

विज्ञापन


मेजबान टीम की ओर से रखे गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम आठ विकेट पर 124 रन ही बना सकी। उसकी ओर से दिनेश चंडीमल ने सबसे अधिक 37 जबकि शेहान जयसूर्या ने 26 रन बनाए।
विज्ञापन


बांग्लादेश की ओर से अल अमीन ने 34 रन देकर तीन जबकि शाकिब अल हसन ने दो विकेट झटके। इससे पहले, शब्बीर के कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत मेजबान बांग्लादेश ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 147 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के दुश्मांथा चमीरा सबसे सफल गेंदबाज

bangladesh vs sri lanka in asia cup

शब्बीर ने 54 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। उन्होंने शाकिब अल हसन (34 गेंदों पर 32 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़कर बांग्लादेश को शुरुआती झटकों से उबारा। इसके बाद महमूदुल्लाह ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

श्रीलंका की ओर से दुश्मांथा चमीरा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 30 रन खर्च कर तीन विकेट झटके। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेशी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज मोहम्मद मिथुन और सौम्य सरकार पहले दो ओवरों में पवेलियन लौट गए। दोनों ओपनर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए।

मुशफिकुर रहीम भी चार रन बनाकर रनआउट हो गए जिससे स्कोर तीन विकेट पर 26 रन हो गया। दूसरे छोर से शब्बीर हालांकि रन बनाते रहे। बांग्लादेश की पारी के पहले 16 ओवरों में शब्बीर के रूप में वन मैन शो ही देखने को मिला। पहले तीन ओवरों में केवल छह रन ही बने थे। इसके बाद चौथे ओवर में शब्बीर ने नुवान कुलासेकरा की पहली चार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का जड़ दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

उन्होंने थिसारा परेरा का स्वागत लगातार तीन चौकों से किया। शाकिब को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा लेकिन शब्बीर ने शेहान जयसूर्या पर छक्का जड़कर टी-20 का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed