फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh name squad for India T20Is recalled Mehidy Hasan Miraz, Rakibul Hasan and Parvez Hossain Emon

IND vs BAN: बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम घोषित की, मेहदी हसन की टीम में वापसी

Sun, 29 Sep 2024 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 29 Sep 2024 09:12 PM IST
सार

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच छह अक्तूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इसके बाद शेष दो मुकाबले नौ और 12 अक्तूबर को क्रमशः दिल्ली और हैदराबाद में होंगे। भारत ने भी इस सीरीज के लिए शनिवार को सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम घोषित की थी।

विज्ञापन
Bangladesh name squad for India T20Is recalled Mehidy Hasan Miraz, Rakibul Hasan and Parvez Hossain Emon
बांग्लादेश की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

बांग्लादेश ने छह अक्तूबर से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए रविवार को टीम घोषित कर दी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इसके लिए मेहदी हसन मिराज को टीम में जगह दी है जिनकी 14 महीनों के बाद बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है। मेहदी इस साल टी20 विश्व कप में भी नहीं खेले थे और उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। 
विज्ञापन

बांग्लादेश ने इस सीरीज के लिए अच्छा स्पिन आक्रमण शामिल किया है जिसमें मेहदी, रकीबुल हसन और रिशाद हुसैन शामिल हैं। विश्व कप में नहीं खेलने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर रकीबुल और बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन की भी टीम में वापसी हुई है। दिसंबर 2020 में परवेज ने बंगबंधु टी20 कप में 42 गेंदों पर शतक जड़ा था। हालांकि, उन्होंने अब तक सिर्फ तीन टी20 मैच खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, रकीबुल 2020 अंडर-19 विश्व कप में बांग्लादेश की टीम में शामिल थे। उन्होंने 2022 में जूनियर टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। पिछले साल एशियाई खेलों के दौरान डेब्यू करने वाले रकीबुल ने तीन टी20 मैच खेले हैं। नजमुल हुसैन शांतो इस 15 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे जिसमें तौहीद ह्रदोय और तंजिद हसन तमीम जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच छह अक्तूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इसके बाद शेष दो मुकाबले नौ और 12 अक्तूबर को क्रमशः दिल्ली और हैदराबाद में होंगे। भारत ने भी इस सीरीज के लिए शनिवार को सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम घोषित की थी। 

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है...
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, लिटन कुमार दास, जाकिर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब , रकीबुल हसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed