{"_id":"6298e0bf9c721b1734529496","slug":"bangladesh-made-shakib-al-hasan-captain-for-the-third-time-mominul-haque-had-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shakib Al Hasan: बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन को तीसरी बार बनाया कप्तान, तीन साल बाद फिर मिली यह जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shakib Al Hasan: बांग्लादेश ने शाकिब अल हसन को तीसरी बार बनाया कप्तान, तीन साल बाद फिर मिली यह जिम्मेदारी
Thu, 02 Jun 2022 09:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:39 PM IST
सार
मोमिनुल हक ने इस साल छह टेस्ट में सिर्फ 162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 16.20 का रहा। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। खराब फॉर्म के कारण उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा से दिया था।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को एक बार फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया है। बोर्ड ने गुरुवार (दो जून) को यह फैसला किया। मोमिनुल हक ने खराब फॉर्म के कारण कप्तानी से हटने का फैसला किया था। लिटन दास को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेशी टीम को इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''अगले आदेश तक शाकिब और लिटन अपने पद पर बने रहेंगे।'' 30 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज मोमिनुल हक ने इस साल छह टेस्ट में सिर्फ 162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 16.20 का रहा। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। खराब फॉर्म के कारण उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा से दिया था।
35 साल के शाकिब अल हसन तीसरी बार टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं। उन्हें पहली बार 2009 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद 2011 में उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद 2017 में उन्हें फिर से कप्तान बना दिया गया। 2019 में आईसीसी ने भ्रष्टाचार मामलों में लिप्त होने के कारण उनके ऊपर प्रतिबंध लगा दिया था। इस कारण उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। अब वो फिर से टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
शाकिब की कप्तानी में बांग्लादेश ने 14 में तीन टेस्ट जीते हैं। 11 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेशी टीम पांच जून को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी। वहां उसे दो टेस्ट के अलावा तीन टी20 और तीन वनडे मैच भी खेलने हैं। महमूदुल्लाह टी20 और तमीम इकबाल वनडे में टीम के कप्तान हैं।