बांग्लादेश क्रिकेट में मचा बवाल, खराब प्रदर्शन का खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा खामियाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने पिछले साल टीम के खराब प्रदर्शन के कारण 6 खिलाड़ियों को अपने नेशनल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही जिन खिलाड़ियों को कॉन्ट्रेक्ट मिला है उनके सैलरी में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।
इस मामले में सिलेक्टर हबीबुल बशर ने बताया कि, सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार और इमरुल कायेस उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें कॉन्ट्रेक्ट खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार देर रात सिर्फ 10 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट के लिए रिटेन करने का फैसला किया, जबकि बाद में 3 खिलाड़ियों को इस सूची में और जोड़ा जाएगा।
बशर ने कहा, 'कॉन्ट्रेक्ट के लिए हमने उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है, जो अगले 1 साल में नियमित रूप से खेलेंगे। कुछ खिलाड़ियों ने टीम में अपना नियमित स्थान गंवा दिया है। उन्हें संदेश देने की जरूरत थी। बाहर किए जाने का मतलब यह नहीं है कि उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। भविष्य में सभी को उचित मौके मिलेंगे।
बता दें कि जिन 4 अन्य खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट नहीं बढ़ाए गए हैं, उनमें मोसादेक हुसैन, शब्बीर रहमान, तास्किन अहमद और कमरुल इस्लाम रब्बी शामिल हैं। इसके अलावा शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, मशरफी मुर्तजा, तमीम इकबाल, महमुदुल्लाह रियाद, मोमिनुल हक, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, ताइजुल इस्लाम और मेहेदी हसन 10 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रेक्ट से सम्मानित किया गया था।
इस मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मजमुल हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, अनुबंधित खिलाड़ियों की फीस में इस साल कोई इजाफा नहीं किया जाएगा।' बोर्ड की तरफ से टॉप सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में शाकिब अल हसन, मुशफिकुर और मोर्तजा को 4,20,000 टाका ($ 5,121) का प्रति माह भुगतान किया जाता है। बोर्ड ने यह भी कहा कि वह 80 प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए अनुबंध की समीक्षा करेगा। बता दें कि साल 2017 में बांग्लादेश को न्यूजीलैंड, भारत और दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा हैं।