फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bangladesh captain Shakib Al Hasan returns home will train in Dhaka for the World Cup 2023

World Cup: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन स्वदेश लौटे, विश्व कप के लिए ढाका में करेंगे ट्रेनिंग

Wed, 25 Oct 2023 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: रोहित राज Updated Wed, 25 Oct 2023 10:58 PM IST
सार

बांग्लादेश की टीम को विश्व कप में बने रहने के लिए अब सभी मैच जीतने हैं। अगर टीम एक भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता में होने वाले दोनों मुकाबले और शेष मैचों की तैयारी के लिए शाकिब बांग्लादेश लौटे हैं।

विज्ञापन
Bangladesh captain Shakib Al Hasan returns home will train in Dhaka for the World Cup 2023
शाकिब अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के लिए विश्व कप का मौजूदा संस्करण कुछ खास नहीं रहा है। धर्मशाला में अपने शुरुआती मैच में अफगानिस्तान को हराने के बाद बांग्लादेशी टीम चार मैच हार चुकी है। इसी बीच, उसके कप्तान शाकिब अल हसन स्वदेश लौट गए हैं। बांग्लादेश को अपने अगले दो मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं। 29 अक्तूबर को उसे नीदरलैंड और 31 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम को विश्व कप में बने रहने के लिए अब सभी मैच जीतने हैं। अगर टीम एक भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल के दौड़ से बाहर हो जाएगी। कोलकाता में होने वाले दोनों मुकाबले और शेष मैचों की तैयारी के लिए शाकिब बांग्लादेश लौटे हैं। ऐसा बहुत कम हुआ है जब किसी टीम का कप्तान बड़े टूर्नामेंट के बीच अपने साथियों से अलग हुआ हो। शाकिब कुछ समय के लिए ढाका गए हैं। वह वहां अपने मेंटर नजमुल आबेदीन फहीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। बांग्लादेश के अन्य खिलाड़ी कोलकाता पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शाकिब ने ढाका में किया अभ्यास
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के अनुसार, शाकिब मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश की 149 रन की शर्मनाक हार के अगले दिन बुधवार दोपहर ढाका पहुंचे और अबेदीन के साथ काम करने के लिए सीधे शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम गए। उन्होंने तीन घंटे तक फील्डिंग का अभ्यास किया। फहीम ने बताया शाकिब तीन दिन तक ढाका में अभ्यास करेंगे और उसके बाद कोलकाता लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप में नहीं चला है शाकिब का बल्ला
बांग्लादेश के कप्तान ने विश्व कप के इस संस्करण में बल्ले से संघर्ष किया है और चार पारियों में केवल 56 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वह सिर्फ छह विकेट लिए हैं। बांग्लादेश की टीम एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। फहीम ने कहा, "शाकिब शायद इस तरह से काम करने में सहज महसूस करते हैं। मुझे यकीन नहीं है कि हम आगे क्या करने जा रहे हैं। मैं प्रत्येक सत्र को वैसे ही लूंगा जैसा वह चाहता है।" शाकिब 27 अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर बांग्लादेश टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed