BAN vs WI T20: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को तीन रनों से हराया, लगातार दो हार के बाद मिली जीत
टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 3 रनों से हरा दिया। इस रोंमाचक मैच में आंद्रे रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी ओवर किया और 13 रन बचा लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का 23वां मैच आज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 139 रन ही बना पाई और तीन रनों से यह मैच हार गई। आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन आंद्रे रसेल ने सिर्फ नौ रन दिए और इस वर्ल्डकप में अपनी टीम को पहली जीत दिला दी।
143 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं थी, लेकिन लिटन दास ने इस मैच में फॉर्म में वापसी की और 44 रन बनाए। उन्होंने सौम्य सरकार (17) के साथ पारी को संभाला। इसके बाद कप्तान महमुदुल्लाह ने नाबाद 31 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वेस्टइंडीज के लिए सभी गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया लेकिन जेसन होल्डर और अकील हुसैन ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी और अंत में रसेल ने अच्छी यॉर्कर फेंककर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई।
- शाकिब अल हसन 12 गेंदों में नौ रन बनाकर आउट। आंद्रे रसेल ने होल्डर के हाथों कैच कराया।
- होल्डर ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया। नईम 19 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट।
- अकील हुसैन ने सौम्य सरकार को आउट किया। उन्होंने 13 गेंदों में 17 रन बनाए।
- मुश्फिकुर रहीम आठ रन बनाकर आउट। मुस्तफिजुर रहमान ने लिया विकेट।
- लिटन दास 44 रन बनाकर आउट। ब्रावो की गेंद पर होल्डर ने कैच पकड़ा।
वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और रोस्टन चेज ने 39 रनों की पारी खेली। अंत में जेसन होल्डर ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम का स्कोर 140 के पार पहुंचाया। वहीं बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए।
- वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा। लुईस छह रन बनाकर आउट। मुस्तफिजुर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा।
- मेंहदी हसन ने हेटमेयर का विकेट लिया। उन्होंने सिर्फ नौ रन बनाए।
- आंद्रे रसेल बिना कोई गेंद खेले रन आउट हुए।
- 22 गेदों पर 44 रन बनाने के बाद पूरन आउट। शोरिफुल इस्लाम ने उनका विकेट लिया।
- शोरिफुल इस्लाम ने रोस्टन चेज को चलता किया। उन्होंने 46 गेंदों में 39 रनों की धीमी पारी खेली।
- मुस्तफिजुर ने ब्रावो का विकेट लिया। उन्होंने तीन गेंदों में सिर्फ एक रन बनाया।
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें अपने 2-2 शुरुआती मैच हार चुकी हैं। ऐसे में जो टीम बेहतर नेट रन रेट से जीत दर्ज करेगी उसके सेंमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वही, टी-20 की स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली और मौजूदा कैरेबियन टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।
दोनों टीमों के बीच हुई है कांटे की टक्कर
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए टी-20 मैचों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं जिनमें वेस्टइंडीज ने सात और बांग्लादेश ने पांच मैच जीते हैं। जबकि, एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका। इन आंकड़ों से पता चलता है कि आज खेला जाने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश- महमूदुल्लाह (कप्तान) मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, नुरुल हसन, मेहदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
वेस्टइंडीज- कीरोन पोलार्ड, एविन लुईस, क्रिस गेल, रॉस्टन चेज, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, रवि रामपॉल।